
न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न
नई दिल्ली: साल 2022 बहुत ही अच्छी और बुरी यादों के साथ विदा होने वाला है और कुछ ही देर में नया साल 2023 शुरू होने वाला है। भारत समेत दुनियाभर में नए साल के जश्न को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नया साल शुरू भी हो गया है और आतिशबाजी के साथ लोगों ने यहां नए साल का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। वहीं भारत में भी लोग नए साल को लेकर तमाम तरह की तैयारी कर चुके हैं। यहां जानें दुनियाभर में मनाए जा रहे नए साल के जश्न से जुड़े सारे अपडेट्स-
Live updates :Happy New Year Live: 31 DEC 2022
Refresh
-
Dec 31, 2022
11:14 PM (IST)
गोवा के पणजी में नए साल का जश्न
गोवा के पणजी में नए साल का जश्न चल रहा है।
-
Dec 31, 2022
8:39 PM (IST)
दिल्ली: नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग इंडिया गेट पहुंचे
इंडिया गेट पर नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है।
-
Dec 31, 2022
7:47 PM (IST)
यूपी: नए साल से पहले वाराणसी के घाटों पर जुटी भीड़
नए साल से पहले शाम की प्रार्थना के लिए वाराणसी के घाटों पर बड़ी संख्या में भक्त जुटे हैं।
-
Dec 31, 2022
7:32 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल का जश्न
ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल का जश्न मनाया जा रहा है और लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।
-
Dec 31, 2022
7:32 PM (IST)
न्यूजीलैंड में मनाया जा रहा जश्न
रंगीन लाइटों के साथ न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। यहां से जो तस्वीरें सामने आई हैं वो आपका मन मोह लेंगी।
-
Dec 31, 2022
7:31 PM (IST)
दुनियाभर में नए साल की धूम
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का आगाज हो गया है। यहां नए साल का शानदार तरीके से स्वागत हुई है और आतिशबाजी के साथ लोग जश्न मना रहे हैं।

