हरड़ का मुरब्बा कब और कैसे खाना चाहिए, जानें हरड़ का मुरब्बा खाने के फायदे | Harad ka Murabba ke Fayde in Hindi


harad ka murabba- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
harad ka murabba

मुरब्बा खाना किसे नहीं पसंद है। ये खाने में जितना टेस्टी होता है उतना ही इसे खाने के फायदे भी होते हैं। तो, आज हम आपको हरड़ का मुरब्बा (Harad ka Murabba) के बारे में बताएंगे जिसे खाना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। पहले तो, ये आपके शरीर में गर्मी पैदा करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। दूसरा ये पेट के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये पाचन तंत्र को तेज करता और पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे अपच और गैस की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा भी हरड़ का मुरब्बा खाने के फायदे (harad ka murabba benefits) कई हैं। आइए हम आपको बताते हैं विस्तार से।

इन बीमारियों में खाएं हरड़ का मुरब्बा-When to eat harad ka murabba in hindi

1. अर्थराइटिस में

सर्दियों में जैसे-जैसे तापमान कम होने लगता है, अर्थराइटिस की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में हरड़ का एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों के बीच सूजन को कम करता है और दर्द से राहत दिलाता है। इसके अलावा ये शरीर में गर्मी पैदा करता और ज्वाइंट्स के बीच अकड़न को कम करता है। 

harad

Image Source : FREEPIK

harad

1 महीने में 4 इंच बाल बढ़ाने के लिए लगाएं अलसी के बीजों से बना जेल (Flaxseed gel), जानें बनाने का तरीका और फायदे

2. पेट में कीड़े होने पर 

हरड़ की खास बात यह भी है कि ये गर्म होने के साथ एंटीबैक्टीरियल भी है। साथ ही ये पेट के कीड़ों को मारने और पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसलिए जिन लोगों में  पेट में कीड़े की समस्या है तो, उनके लिए हरड़ का मुरब्बा एक कारगर उपाय हो सकता है। 

3. पथरी में

पथरी की समस्या में हरड़ का मुरब्बा तेजी से काम करता है। ये एक प्रकार का डायूरिटिक है जो कि पेशाब के साथ पथरी को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। ये पहले पथरी को पिघलाता है और इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

सूप पीने का सही टाइम क्या है? जानें सर्दियों में होने वाली तीन बीमारियों के लिए 3 सूप

हरड़ का मुरब्बा कब और कैसे खाना चाहिए?

हरड़ का मुरब्बा खाते समय ध्यान रखें कि ये गर्म होता है इसलिए सुबह इसे खाली पेट खाएं। ये आप इसे रात में सोने से पहले दूध के साथ खा कर सो सकते हैं। ध्यान रखें बस 1 या 2 मुरब्बा खाएं। ये आपको इन समस्याओं से बचाव में मदद करेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *