Aaj Ka Rashifal 21 May 2023- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
Aaj Ka Rashifal 21 May 2023

Aaj Ka Rashifal 21 May 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है।  आज शाम 4 बजकर 43 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा।  साथ ही आज द्विपुष्कर योग भी रहेगा।  इसके आलावा आज सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आप किसी की मदद करेंगे जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।  आप काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता जरूर मिलेगी।  आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं,  किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट आज अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। 

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 4

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा।  आपके कॉन्फिडेंस से कोई काम बन जाएगा। मार्किट से कोई मनपसंद वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। नई कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे।  आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा। 

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 8

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।  आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आएंगे, जिन्हें आपको चूकना नहीं है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।  आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में ख़ुशी का भाव बना रहेगा।  समाज में आपके अच्छे काम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। हेल्थ से रिलेटेड प्रोब्लम्स आज खत्म होंगी, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आपके सहयोग से आपके मित्र को आर्थिक लाभ होगा।

  • लकी रंग – मैजेंटा
  • लकी नंबर- 3

कर्क राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिससे घर में खुशियां ही खुशियां होगी। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, तारीफ मिलेगी।  काम अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, आपका धैर्य आपको सफलता दिलाएगा। जीवनसाथी की हेल्प कारगार हो सकती है। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।  आपके खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। बेकार में समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें। 

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर-  7

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। ऑफिस में आपका काम देखकर जूनियर आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। बिजनेस में वर्तमान व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका समय बीतेगा।  आपको इसका सकारात्मक परिणाम भी हासिल होगा।  इसलिए अभी किसी नए काम को शुरू ना करें। अगर बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे हैं तो आज का दिन बेहतर है।  परिवार में चल रही अनबन सुलझ जाएगी। तालमेल अच्छा बना रहेगा।  समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपको लाभ देंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा।

  • लकी रंग – काला
  • लकी नंबर- 2

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। आप जिस काम में काफी दिनों से व्यस्त थे वो काम आज पूरा हो जाएगा, आप काम करने के नए टारगेट बनायेंगे। आपका मन ईश्वर की आराधना में लगेगा आप किसी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी, आपका बैंक अकाउंट मजबूत होगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर-  6

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएँगे जहां आपको काफी अच्छा लगेगा। आपका अच्छा स्वभाव लोगों का प्रिय बनाएगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेगी।  छात्रों को पढ़ाई या करियर से जुड़ीसमस्याओं का सॉल्यूशन मिलेगा, अपनी मेहनत जारी रखें, जल्द ही आपकी सफलता के अच्छे योग हैं। समाज में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा,


किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।

  • लकी रंग – पीच
  • लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। ऑफिस में अपने कार्यों को पूरा करने में किसी सहकर्मी से सहायता लेंगे। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। शारीरिक रूप से आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आपके काम की गति कुछ रुक सकती है। छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

  • लकी रंग –  ब्लू
  • लकी नंबर-  6

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका कोई रुका काम पूरा हो जाएगा। आपके द्वारा दिए गए सुझाव निर्णायक साबित होगा। स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा, किसी नए टॉपिक की शुरुआत होगी। आपके घर में कोई मंगल कार्यक्रम हो सकता है, आपका दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ में बीतेगा। आपके प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा।  लवमेट्स आज साथ में लंच करने जाएंगे। 

  • लकी रंग – सफेद
  • लकी नंबर- 6

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें, इससे आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है।  घर में संतान के रुप में लक्ष्मी के आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। 

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 3

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का सलूशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी शांति  महसूस होगी। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी। लवमेट्स के लिए दिन ख़ास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा। 

  • लकी रंग – मैरून
  • लकी नंबर- 1

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ कमाएंगे। आपके माता-पिता की नाराजगी आपसे खत्म होगी। आपके आसपास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। डायबिटीज की समस्या से आज कुछ हद तक आराम मिलेगा। किसी भी काम को करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं, काम में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। 

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

 

Weekly Horoscope: इस सप्ताह कैसे रहेंगे आपके किस्मत के सितारे? यहां जानिए मेष से लेक मीन राशि तक का हाल 

Weekly Business Horoscope: कारोबार के क्षेत्र में इन 5 राशियों को हो सकता है भारी नुकसान, ये लोग रहें सावधान 

 

More Rashifal News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *