ED के सामने आज भी पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी ने कही ये बड़ी बात


Delhi, Arvind kejriwal- India TV Hindi

Image Source : FILE
अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसी ED के सामने आज भी पेश नहीं होंगे। केजरीवाल ने ED के 5वें समन को भी ठुकरा दिया है। पांचवें समन पर भी ED के सामने पेश न होने पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि ईडी के द्वारा भेजा गया यह समन गैरकानूनी है और किसी भी गैरक़ानूनी समन पर केजरीवाल पेश नहीं होंगे। 

क्या बोली आम आदमी पार्टी?

ED के समन पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि ED का समन ग़ैर क़ानूनी है। यह समन क़ानूनी रूप से सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल क़ानूनी समन का ही सामना करेंगे। आम आदमी पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार का मक़सद केवल और केवल केजरीवाल को गिरफ़्तार करना है। केंद्र सरकार केजरीवाल को गिरफ़्तार करके दिल्ली की सरकार गिराना चाहते हैं और हम ये क़तई नहीं होने देंगे।

इससे पहले भी पेश होने से कर चुके इनकार 

बता दें कि अरविंद केजरीवाल, पिछले साल 2 नवंबर, 21 दिसंबर और इस साल 3 जनवरी और 18 जनवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए जारी समन को टाल चुके हैं। 3 महीने के अंदर केजरीवाल को ये ED का पांचवा समन है। इससे पहले उन्होंने 18 जनवरी, 2 नवंबर, 21 दिसंबर, 3 जनवरी और 18 जनवरी को ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *