शेल्टर होम में 13 रहस्यमयी मौतें, स्वाति मालीवाल बोलीं- वहां कुछ बच्चों को बिस्तर पर…


शेल्टर होम में मौतों पर भड़कीं स्वाति मालीवाल।- India TV Hindi

Image Source : PTI
शेल्टर होम में मौतों पर भड़कीं स्वाति मालीवाल।

देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित ‘आशा किरण शेल्ट होम’ में बीते 20 महीनों में 13 बच्चों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है। बता दें कि ये शेल्टर होम मानसिक रूप से दिव्यांगजनों के लिए था। अब तक इन मौत के कारण के बारे में कुछ भी पता नहीं लग पाया है। शेल्ट होम में हुई 13 बच्चों की इन रहस्यमयी मौत पर अब आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार पर सवाल उठाए हैं। स्वाति मालीवाल ने शेल्टर होम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। 

पहले भी 11 रहस्यमयी मौतें हुई थीं- स्वाति

दिल्ली के आशा किरण शेल्टर होम में 13 रहस्यमयी मौतों पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ये शेल्टर होम चलाती है जिसमें मानसिक रूप से बीमार महिलाएं और बच्चे रहते हैं। इस शेल्टर होम में पिछले 20 दिन में 13 मौतें रहस्यमयी कारणों से हुई हैं। स्वाति ने बताया कि मैं जब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष थीं तब भी यहां 2 महीनों में 11 रहस्यमयी मौतें हुई थीं। 

वहां बच्चों को बिस्तर पर…

स्वाति मालीवाल ने बताया कि मैंने तब शेल्टर होम में जाकर निरीक्षण किया था और बहुत बुरे हालात पाए थे। वहां पर महिलाएं रेंग कर बाथरूम जाने पर मजबूर हैं। कई छोटे बच्चों को अपने बिस्तरों में शौच करना पड़ रहा था, डॉक्टरों की भी कमी थी। हमने कठोर रिपोर्ट बनाकर दिल्ली सरकार को दी। तब भी कुछ जांच हुई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। इस मामले में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। स्वाति ने बताया कि मैं ये मुद्दा सदन में उठाऊंगी। जवाबदेही तय होनी चाहिए।

दिल्ली सरकार क्या बोली?

आशा किरण शेल्टर होम में हुई इन मौतों पर दिल्ली सरकार की मंत्री अतिशि ने कहा कि आशा किरण होम में जुलाई महीने में 14 मौतों की दुखद खबर सामने आई है। इसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए मैंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए है। 48 घंटे में जाँच की रिपोर्ट मांगी है। जो भी अफ़सर ज़िम्मेदार है, उनपर सख़्त से सख़्त कारवाई होगी। उन्हें बख्शा नहीं जायेगा।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *