मुंबई लोकल की सेवा बाधित। - India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
मुंबई लोकल की सेवा बाधित।

मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा में मंगलवार को बड़ी समस्या देखने को मिली। दरअसल, मुंबई के मध्य रेलवे मार्ग पर लोकल ट्रेन की सेवा लड़खड़ा गई। मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले ठाकुर्ली और कल्याण के बीच ओवर हेड वायर के टूटने की वजह से कई ट्रेनें देरी से चली। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

कैसे हुई मुंबई लोकल में गड़बड़ी?

जानकारी के मुताबिक, ओवरहेड तार में अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ठाकुर्ली और कल्याण स्टेशनों के बीच मध्य रेलवे यातायात करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बाधित हो गया है। इससे शाम को काम से घर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

ट्रैक पर चलते दिखाई दिए यात्री

जानकारी के मुताबिक, ये घटना मंगलवार की शाम करीब 7.12 बजे ठाकुर्ली-कल्याण स्टेशन के बीच धीमे ट्रैक पर हुई। काफी समय बाद भी लोकल नहीं चलने के कारण कई यात्रियों ने आखिरकार लोकल से ट्रैक पर चलना ही बेहतर समझा। पटरी के ऊपर यात्रियों का चलते हुए वीडियो भी सामने आया है।

मरम्मत का काम शुरू किया गया

इस तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही मध्य रेलवे प्रशासन ने युद्ध स्तर पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। अनुमान है कि इस गड़बड़ी को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।  लेकिन पिछले एक घंटे से धीमी लेन पर ट्रैफिक गड़बड़ा गया है, इसलिए एक के बाद एक ट्रेनों की कतार लग गई है। (रिपोर्ट: कल्याण से सुनील शर्मा )

ये भी पढ़ें- ‘दशहरे तक जारी हो जाएगी MVA की सीट शेयरिंग लिस्ट’, जानें क्यों देवेंद्र फडणवीस पर बरसे जितेंद्र आव्हाड

‘महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनना तय’- अमित शाह, सीएम पद को लेकर भी बड़ा खुलासा

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version