Priyanka Chopra

Image Source : INSTAGRAM
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के फैन्स ने उनकी उस वक्त सोशल मीडिया पर क्लास लगा दी, जब उनके पति निक जोनस ने अमेरिकी राजनीति पर एक पोस्ट कर दिया। निक जोनस को डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क से जुड़े एक पोस्ट को शेयर का समर्थन भारी पड़ गया। प्रियंका चोपड़ा के फैन्स ने निक जोनस और एक्ट्रेस को इसी पोस्ट के कमेंट में जमकर फटकारा है। इतना ही नहीं कुछ फैन्स ने तो प्रियंका चोपड़ा को अपने पति को समझाने की तक सलाह दे डाली। अब ये सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

ये है पूरा मामला

हाल ही में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हुए हैं और डोनाल्ड ट्रंप अगले राष्ट्रपति चुने गए हैं। ट्रंप के जबरदस्त समर्थक रहे एलन मस्क ने पूरे चुनाव में उनकी मदद की। जीतने के बाद ट्रंप ने खुद एलन मस्क को शुक्रिया कहा और उनकी दूरदर्शी सोच को सलाम किया। अब ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद एलन मस्क के शेयर में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर एलन मस्क ने एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक वीडियो था जिसमें 2 लोग एक टेबल को घुमाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में एलन मस्क ने लिखा कि ‘कैसे वक्त बदल जाता है।’ दरअसल एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर बढ़े थे। इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होंने एलन मस्क के इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘हमें साल 3000 में ले चलिए।’ 

फैन्स का फूटा गुस्सा

वहीं निक जोनस के इस पोस्ट से फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा। फैन्स ने इसी पोस्ट के कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रिया दी और प्रियंका को भी फटकार लगा दी। एक यूजर ने इस पोस्ट के कमेंट में लिखा, ‘क्या ये पोस्ट खुद ट्रंप कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पति को जरा कंट्रोल में रखिए।’ एक दूसरे यूजर ने इस पोस्ट में लिखा, ‘प्रियंका जी प्लीज इस व्यक्ति से फोन छीन लीजिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।’ इसके साथ ही दूसरे यूजर्स ने भी गुस्सेभरी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका प्लीज भाग जाइये।’

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version