विराट कोहली की फिटनेस
Image Source : INDIA TV
विराट कोहली की फिटनेस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहली बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम की है। इस जीत का बड़ा श्रेय किंग कोहली को जाता है, जो 18 साल से इस जीत का इंतजार कर रहे थे। आईपीएल में विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर है। इसका सीक्रेट उनकी शानदार गेमिंग स्ट्रेटजी और फिटनेस को माना जाता है। विराट कोहली सुपरहेल्दी लाइफस्टाइल जीते हैं। खुद को फिट रखने के लिए कोहली क्रिकेट पिच और जिम में तगड़ा वर्कआउट करते हैं। विराट कोहली खाने और पीने दोनों को लेकर बहुत सजग रहते हैं। यही वजह है कि 36 साल की उम्र में विराट कोहली की फिटनेस देखने लायक है।

विराट कोहली अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो उनकी बॉडी में फ्यूल का काम करती हैं। कोहली सिर्फ वही चीज खाते हैं जिससे उनसे शरीर को एनर्जी मिल सके। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो सिर्फ सेहत के लिए खाना खाते हैं स्वाद के लिए नहीं।

विराट कोहली का फिटनेस सीक्रेट

डेयरी उत्पाद और शुगर से दूरी- विराट कोहली ने अपनी डाइट से डेयरी उत्पादों को एकदम दूर कर दिया है। विराट कोहली वीगन डाइट को फॉलो करते हैं। चीनी और मीठे पदार्थों से कोहली दूरी बनाकर रखते हैं। 

प्रोटीन डाइट पसंद करते हैं- विराट कोहली को प्रोटीन रिच फूड खाना पसंद है। इसके लिए वो प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन करते हैं। विराट स्टीम और ग्रिल्ड फूड ही खाना पसंद करते हैं। खाने में दालें, बीन्स, साबुत अनाज और नट्स पसंद करते हैं।

ब्लैक वाटर पीते हैं- विराट कोहली नॉर्मल पानी की जगह ब्लैक वाटर पीते हैं। ब्लैक वाटर में मिनरल ज्यादा होते हैं। ये एल्कलाइन वाटर होता है जो शरीर में मिनरल की कमी को पूरा करता है और गट हेल्थ में सुधार लाता है।

जमकर करते हैं वर्कआउट- विराट कोहली खुद को फिट रखने के लिए जमकर वर्कआउट करते हैं। खुद को फिट रखने के लिए कोहली स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं। हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग करते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शरीर को ताकत मिलती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।) 


  

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version