रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
Image Source : INSTAGRAM
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज

रिंकू सिंह की गिनती भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर्स में होती है। वहीं प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सांसद हैं। अब क्रिकेट और राजनीति का संगम होने जा रहा है। इन दोनों की सगाई आज (8 जून) लखनऊ के सेंट्रम होटल (centrum) में होगी। इस समारोह में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिम्पल यादव और समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि रिंग सेरेमनी दोपहर एक बजे हो सकती है।

मछलीशहर से सांसद हैं प्रिया सरोज

प्रिया सरोज का जन्म 1998 में वाराणसी में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्कूल से पूरी की थी। उनके पास एलएलबी की भी डिग्री है। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने मछलीशहर सीट से जीत दर्ज की थी और भारतीय जनता पार्टी के बीपी सरोज को 35850 वोटों से हराया था। उनके पिता तूफानी सरोज भी तीन बार सांसद रह चुके हैं और इस समय वह समाजवादी पार्टी से केराकात से विधायक हैं।

यश दयाल के एक ओवर में लगाए थे पांच छक्के

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 में अलीगढ़ में हुआ था। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे रिंकू ने मेहनत और लगन के दम पर क्रिकेट में अपना मुकाम बनाया है। आईपीएल 2023 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में यश दयाल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर केकेआर को मैच जिताया था। इसके बाद वह रातों-रात हीरो बन गए। फिर उनकी काबिलियत को देखते हुए ही सेलेक्टर्स ने उन्हें भारतीय टीम में भी मौका दिया।

भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं वनडे और T20I

रिंकू ने भारतीय टीम के लिए साल 2023 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 2 वनडे मैचों में कुल 55 रन बनाए। इसके अलावा वह 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 546 रन भी बना चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 50 मैचों में उन्होंने 3336 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक शामिल हैं। आईपीएल में वह साल 2018 से ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं और अभी तक 1099 रन बना चुके हैं।

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version