ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ किया WTC के नए चक्र का आगाज, WI के खिलाफ जीत में चमके हेजलवुड और हेड


Josh Hazlewood
Image Source : AP
जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला केंसिंग्टन ओवल बारबाडोस में खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 159 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। पहली पारी में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया के 180 रनों पर ऑलआउट किया। जवाब में विंडीज टीम ने 190 रन बनाए और 10 रन की बढ़त हासिल की। लेकिन दूसरी पारी में कंगारुओं ने 310 रन बनाकर मेजबान टीम के सामने 301 रनों का टारगेट रखा। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम रन चेज के दौरान 141 ही रन बना सकी। बता दें कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में यह ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला था, जहां उन्होंने जीत के साथ इस नए चक्र का आगाज किया।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में की वापसी

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने निराश किया था लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने 61, ब्यू वेब्स्टर ने 63 और एलेक्स कैरी ने 65 रन बनाए। टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जैसे उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन और जोश इंगलिस को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड ने भी बल्ले से योगदान दिया। इन पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया दूसरी इनिंग में 310 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा और मेजबानों के सामने जीत के लिए 301 रनों का टारगेट रखा।

एक ही सेशन में वेस्टइंडीज ने गंवाए अपने 10 विकेट

301 रनों का टारगेट चेज करना वेस्टइंडीज के लिए आसान नहीं होने वाला था। चौथी पारी में जब विंडीज के बल्लेबाज रन चेज के लिए उतरे तब वह शुरुआत से ही दबाव में दिखे। 4 के स्कोर पर ही टीम को बड़ा झटका लगा, जब क्रेग ब्रेथवेट 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद से विंडीज की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पूरी टीम 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। वेस्टइंडीज की टीम अपने सभी 10 विकेट तीसरे सत्र में ही गंवा बैठी। ट्रैविस हेड ने मुकाबले की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में मचाया तहलका, खेली ऐसी विस्फोटक पारी; 24 ओवर में खत्म हुआ मैच

WTC Points Table: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट से पहले बदल जाएगी अंक तालिका, अभी इस टीम का टॉप पर कब्जा

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *