तेलंगाना: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, रिएक्टर विस्फोट में 5 की मौत, 20 घायल


Factory smoke
Image Source : X/PTI
धमाके के बाद फैक्ट्री से निकलता धुआं

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार (30 जून) को एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ। रिएक्टर विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन के करीब घायल हैं। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 क्षेत्र में एक रासायनिक कारखाने में हुए विस्फोट में एक दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं।

तेलंगाना अग्निशमन अधिकारियों ने कहा, “यह घटना सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलारम फेज 1 में हुई। 11 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं । विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।”इस बीच, प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है और अभी तक उन्हें घटनास्थल से कोई शव नहीं मिला है। संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने कहा, “अभी तक हमें कोई शव बरामद नहीं हुआ है, बचाव अभियान जारी है, हम कुछ समय में जानकारी देंगे।”आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। (इनपुट- एएनआई)

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *