दिल्ली: ‘जाम से बचें, प्लानिंग से यात्रा करें’, ट्रैफिक एडवायजरी देखकर ही निकलें, नहीं तो होगी परेशानी


दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवायजरी- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE PHOTO)
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवायजरी

दिल्ली: दिल्ली-NCR में रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या देखी गई और लोग देर रात तक घंटों लंबे जाम में फंसे रहे। शनिवार को रक्षाबंधन के दिन भी ट्रैफिक जाम की समस्या आ सकती है, इससे बचने के लिए आज घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एजवाइजरी जरूर देख लें, नहीं तो आप भी घंटों सड़क पर लगे ट्रैफिक जाम में फंसे रह सकते हैं। एक तो रक्षाबंधन और दूसरा आज वीकेंड होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में यातायात बाधित रहने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

क्या कहा है दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन विकल्प सुविधाजनक हो सकते हैं, इसीलिए लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की प्लानिंग पहले से कर लें, ताकि आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें और ट्रैफिक जाम से बचे सकें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, “रक्षाबंधन त्योहार की वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों के राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से दिल्ली से बाहर जाने की उम्मीद है। भीड़भाड़ से बचने के लिए एनएच-44 और सिंघु बॉर्डर के माध्यम से करनाल, पानीपत, सोनीपत और चंडीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों पर विचार करने की सलाह दी जाती है।”

शुक्रवार को जगह जगह लगा रहा जाम, लोग रहे हलकान

ट्रैफिक पुलिस ने ये भी कहा है कि दिल्ली मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन विकल्प चुनना ज्यादा सुविधाजनक होगा। इससे गंतव्य तक पहुंचना भी आसान रहेगा और इसके लिए पहले से प्लानिंग के साथ ही यात्रा करें।

शुक्रवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लगा रहा और गाड़ियां कई किलोमीटर तक जाम में फंसी रहीं। 

नोएडा की सड़कों पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे लोगों का काफी असुविधा हुई।  

नोएडा एक्सटेंशन में चार मूर्ति तक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद को जोड़ने वाली सड़कों पर भी घंटों तक भीषण ट्रैफिक जाम लगा रहा। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *