जब पहली बार टी20 में हुआ टीम इंडिया का यूएई से मुकाबला, केवल इतने ही ओवर में खत्म हो गया मैच


yuvraj singh- India TV Hindi
Image Source : GETTY
युवराज सिंह

एशिया कप का आगाज 9 सितंबर को होगा। इसके अगले ही दिन यानी 10 को टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। वैसे तो पूरी दुनिया को भारत बनाम पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच का इंतजार है, लेकिन टीम इंडिया इस बार अपने सफर का आगाज यूएई के खिलाफ खेलकर करेगी। टी20 क्रिकेट की बात करें तो अब तक भारत और यूएई की टीमें एक ही बार आमने सामने हुई हैं। अब दूसरी बार 10 सितंबर को मुकाबला होगा। 

साल 2016 के एशिया कप में हुई थी दोनों टीमों की टक्कर

इस बार के एशिया कप में भारत और यूएई को एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मैच यूएई से ही खेलेगी। इससे पहले जब इन दोनों के बीच टक्कर हुई थी, तब एशिया कप ही था और साल था 2016। तब का मैच कुछ ही घंटे में खत्म हो गया था। दरअसल उस मुकाबले में यूएई की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और केवल 81 रन ही टीम बना सकी। भारतीय टीम के लिए ये बाएं हाथ खेला था। भारत ने केवल एक विकेट के नुकसान पर 10.1 ओवर में जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की थी। 

यूएई के दो ही बल्लेबाज बन जा सके थे दहाई आंकड़े के पार

मुकाबले में यूएई के केवल दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए थे। रोहन मुस्तफा ने 11 और साइमान अनवर ने 43 रनों की पारी खेली थी। बाकी सभी बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए थे। भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो रोहित शर्मा आउट होने वाले अकेले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 28 बॉल पर तेजतर्रार 39 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 7 चौके और एक छक्का आया था। दूसरे सलामी बल्लेबाज 20 बॉल पर 16 रन बनाकर नाबाद लौटे और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए युवराज सिंह ने केवल 14 बॉल पर 25 रन ठोक दिए थे। इसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। 

अब नौ साल बाद फिर से आमने सामने होंगी दोनों टीमें

करीब नौ साल बाद अब फिर से दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी। तब से लेकर अब तक टीमों में भी बहुत ज्यादा बदलाव आ गया है। भारत बनाम यूएई मुकाबला वैसे तो भारतीय समय अनुसार साढ़े आठ बजे से शुरू होगा, लेकिन इसके बहुत देर तक चलने की संभावना नहीं है। उम्मीद है कि ये करीब करीब एकतरफा मैच होगा और टीम इंडिया काफी जल्दी इस मैच को अपने नाम कर लेगी। 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *