शाहरुख खान से आलिया भट्ट तक, पंजाब में आई बाढ़ से फिक्र में डूबे सितारे, किसी ने गोद लिए गांव, कोई चला रहा रिलीफ कैंप


Shahrukh Khan to Alia Bhatt - India TV Hindi
Image Source : @SRK, @ALIAABHATT/INSTAGRAM
शाहरुख खान और आलिया भट्ट।

भारी मानसूनी बारिश के कारण पंजाब में भयंकर बाढ़ आ गई है। पंजाब के कई जिले बाढ़ से ग्रसित हैं और लोगों को ऐसे में पलायन भी करना पड़ रहा है। कई गांव के गांव बह गए हैं और लोगों को जीवनयापन करना मुश्किल हो रहा है।  कृषि भूमि सहित कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और हजारों परिवार विस्थापित हुए हैं। इस स्थिति ने पूरे देश में चिंता पैदा कर दी है और लोग प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना और समर्थन भेज रहे हैं। शाहरुख खान, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ पर अपनी चिंता व्यक्त की है। किसने क्या कहा और मदद के लिए कौन किस तरह आगे आ रहा है, जानें।

इन सितारों ने गोद लिए प्रभावित गांव

एमी विर्क और दिलजीत दोसांझ जैसी हस्तियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को गोद लेने की घोषणा की है। दिलजीत ने कहा कि वो 10 गांव को गोद लेंगे और उन्हें दोबारा बसाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे। वहीं गायक सतिंदर सरताज के फाउंडेशन ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित की हैं। शहनाज गिल भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन वितरित कर रही हैं। एमी विर्क ने 200 परिवारों को गोद लिया है। वहीं सोनू सूद भी मदद के लिए आगे आए हैं और एक्टर ने बताया कि उनकी बहन मोगा के प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की हर संभव मदद कर रही हैं और वो भी हर स्तर पर करेंगे।

शाहरुख खान ने क्या कहा?

उन्होंने सोशल मीडिया पर पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और प्रभावित लोगों के लिए समर्थन का आग्रह किया। बुधवार को शाहरुख खान ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, ‘पंजाब में इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। प्रार्थनाएं और शक्ति भेज रहा हूं। पंजाब का मनोबल कभी नहीं टूटेगा। ईश्वर उन सभी का भला करे।’

Shah rukh khan

Image Source : @SRK/INSTA

पंजाब में आई बाढ़ पर शाहरुख खान का पोस्ट।

आलिया भट्ट ने किया ये पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लिखा, ‘पंजाब में बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रभावित सभी लोगों के लिए प्यार, शक्ति और प्रार्थनाएँ भेज रही हूँ, और ज़मीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रहे लोगों का आभार व्यक्त करती हूं। मेरे हर परिवार को उनके पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक सहयोग मिले।’

Alia bhatt

Image Source : @ALIABHATT/INSTAGRAM

आलिया भट्टा का पोस्ट।

संजय दत्त का रिएक्शन

संजय दत्त ने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की और अपना समर्थन व्यक्त किया। हाउसफुल 5 अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, ‘पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही वाकई दिल दहला देने वाली है। प्रभावित सभी लोगों के लिए मैं शक्ति और प्रार्थनाएं भेज रहा हूं। मैं हर संभव मदद करूंगा। बाबाजी पंजाब में सभी को आशीर्वाद और सुरक्षा प्रदान करें।’

मदद के लिए आगे आईं सोनम बाजवा

प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा ने लिखा, ‘इस कठिन समय में, मैं पंजाब और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। वहां से आ रही तस्वीरें और कहानियां वाकई दिल दहला देने वाली हैं, लेकिन जो चीज मुझे आशा देती है, वह है पंजाब की हमेशा दिखाई गई एकता और दृढ़ता की भावना। मैं जमीनी स्तर पर बचाव दल के रूप में सक्रिय रूप से काम कर रहे संगठनों को दान देकर अपनी ओर से मदद कर रही हूं और मैं आपसे भी विनम्रतापूर्वक आग्रह करती हूं कि आप भी अपना योगदान दें। हर योगदान, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, किसी के जीवन में इस समय बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए, इस कठिन समय में एकजुट होकर पंजाब के साथ खड़े हों।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *