
जेमिमा रोड्रिग्ज
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 20वां मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जहां इंग्लैंड की टीम ने 4 रन से दर्ज की। इस मैच में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन अंत में वह उसमें नाकाम रहे। इस मैच में टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया था। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्ज को बाहर करके टीम में रेणुका सिंह ठाकुर को शामिल किया। इस बदलाव को लेकर वनडे टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने मैच के बाद बड़ा बयान दिया।
जेमिमा रोड्रिग्ज को ड्रॉप करने को लेकर क्या बोली स्मृति मंधाना?
मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मृति मंधाना ने कहा कि पिछले दो मैचों में हमने निश्चित रूप से सोचा था कि पांच बॉलिंग ऑप्शन इस मैच के लिए काफी नहीं हैं, खासकर इंदौर के सपाट विकेट पर। इसलिए हमने सोचा कि पांच गेंदबाजों के साथ उतरने से हमें नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि जेमी जैसी खिलाड़ी को बाहर करना बहुत मुश्किल फैसला था। लेकिन कभी-कभी संतुलन बनाए रखने के लिए आपको इस तरह की चीजें करनी पड़ती हैं। ऐसा नहीं है कि हम आगे भी ऐसा करेंगे। हम परिस्थितियों को देखकर फैसला करेंगे।
हमारा शॉट सेलेक्शन बेहतर हो सकता था- स्मृति मंधाना
इस दौरान स्मृति मंधाना ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उनका विकेट गिरने के बाद से भारत की पारी लड़खड़ा गई। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हम इस मैच में अपने शॉट सेलेक्शन को बेहतर कर सकते थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम अपने शॉट चयन में और बेहतर कर सकते थे। इसकी शुरुआत मुझसे हुई, इसलिए मैं मानती हूं कि हमारा शॉट चयन बेहतर होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हमें बस छह रन प्रति ओवर चाहिए थे। शायद हमें खेल को और आगे ले जाना चाहिए था। मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं क्योंकि विकेट गिरने का सिलसिला मेरे आउट होने के बाद शुरू हुआ था।
भारत के सामने मैच जीतने के लिए था 189 रन का टारगेट
इस मैच की बात करें तो भारत 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय काफी अच्छी स्थिति में था लेकिन मंधाना के आउट होने के बाद भारत की पारी लड़खड़ा गई। मंधाना ने 88 रन बनाए, वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 70 रन की पारी खेली। मंधाना और हरमनप्रीत के बीच तीसरे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी हुई। लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड ने दर्ज की बड़ी जीत, T20Is में 13वीं बार हुआ ऐसा कमाल
टीम इंडिया के लिए खेलने वाले पहले कश्मीरी खिलाड़ी ने लिया संन्यास, रैना की कप्तानी में हुआ था डेब्यू
