व्हाइट हाउस में चल गया बुलडोजर, जानिए आखिर चाहते क्या हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप


Donald Trump And Bulldozer In White House - India TV Hindi
Image Source : AP
Donald Trump And Bulldozer In White House

America White House Bulldozer: अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। व्हाइट हाउस के एक हिस्से पर बुलडोजर चलाया गया है। बुलडोजर व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग (पूर्वी भाग) में चला है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और कार्यालय में बुलडोजर क्यों चला है। तो इसका जवाब यह है कि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसकी इजाजत दी है। ट्रंप ने ऐसा क्यों किया है चलिए आपको बताते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं?

व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नया बॉलरूम बनवाना चाहते हैं और यहां हुई तोड़फोड़ उनके इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है। व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग में तोड़फोड़ का काम 20 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ। इस दौरान छत, प्रवेश द्वार और खिड़कियों सहित इमारत के कुछ हिस्सों को गिराया जा चुका है। बॉलरूम एक बड़ा कमरा होता है जिसका उपयोग समूहिक आयोजनों के लिए किया जा सकता है।

कितनी है ट्रंप के प्रोजेक्ट की लागत?

राष्ट्रपति ट्रंप की इस पूरी योजना की लागत लगभग 250 मिलियन डॉलर (करीब ₹2,085 करोड़) आंकी गई है। इतना ही नहीं यह प्रोजेक्ट पिछले एक सदी में राष्ट्रपति निवास में होने वाले सबसे बड़े बदलावों में से एक है। व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इसकी पुष्टि की है, जिसमें बताया गया कि ईस्ट विंग के कुछ हिस्सों में खुदाई और तोड़फोड़ का काम जारी है। मौके पर खुदाई करने वाली मशीनें और निर्माण दल के सदस्य लगातार काम कर रहे हैं।

ट्रंप ने कही है बड़ी बात

व्हाइट हाउस ये नया बॉलरूम समूहिक आयोजनों, राजनीतिक समारोहों और डिनर पार्टियों के लिए बनाया जा रहा है। इसे व्हाइट हाउस के इतिहास में एक भव्य और स्थायी विरासत परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। व्हाइट हाउस के इतिहास में पहली बार उसके परिसर में एक स्थायी बॉलरूम बनाया जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, पिछले 150 वर्षों से हर अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे बनाने का सपना देखा था।

ट्रंप ने प्रोजेक्ट को लेकर क्या कहा?

हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा था कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि व्हाइट हाउस परिसर में नए, बड़े और खूबसूरत बॉलरूम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह इमारत पूरी तरह से व्हाइट हाउस से अलग होगी। इस प्रक्रिया के तहत ईस्ट विंग को पूरी तरह आधुनिक बनाया जा रहा है, इसके पूरा होने पर यह पहले से भी ज्यादा सुंदर होगा! उन्होंने यह भी कहा यह ऐसा बॉलरूम होगा जहां भव्य पार्टियां, राज्य अतिथियों के स्वागत और अन्य बड़े आयोजनों के लिए जगह उपलब्ध होगी। यह बॉलरूम आने वाली कई पीढ़ियों तक गर्व से इस्तेमाल किया जाएगा।

कैसा होगा बॉलरूम?

बॉलरूम लगभग 90,000 वर्ग फीट (करीब 8,300 वर्ग मीटर) के क्षेत्र में बनाया जा रहा है। व्हाइट हाउस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस विशाल हॉल में सुनहरे और क्रिस्टल झूमर, सुनहरी नक्काशी वाले स्तंभ, सोने की परतों वाली छत का डिजाइन, संगमरमर की फर्श और तीन दीवारों पर दक्षिणी लॉन की ओर खुलने वाली खिड़कियां होंगी। इसमें लगभग 650 लोगों के बैठने की सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान छीन रहा अफगानियों का सम्मान! जो कर रहा वो है बेहद शर्मनाक

पाकिस्तान में ये है TTP की दहशत का आलम, कमांडर पर 10 करोड़ रुपये का रखा गया इनाम

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *