‘ब्राजीलियन मॉडल नहीं मैंने डाला वोट…’ INDIA TV की पड़ताल में पिंकी ने बताई राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों की सच्चाई


Brazilian model larissa pinki- India TV Hindi
Image Source : PTI
ब्राजीलियन मॉडल की फोटो और पिंकी का सच सामने आया.

सोनीपत: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को एक बार फिर घेरने की कोशिश की। राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में बड़े पैमाने पर वोट चोरी के आरोप लगाए। इसकी सच्चाई जानने के लिए INDIA TV की टीम ने पड़ताल शुरू की. टीम ने ग्राउंड पर जाकर पता लगाया कि राहुल गांधी की तरफ से ब्राजीलियन मॉडल लरिसा की फोटो वाला पहचान पत्र दिखाकर फर्जी वोटिंग का दावा करना कितना ठीक है। हमारी टीम हरियाणा की राई विधानसभा सीट के गांव मछरोला जा पहुंची और पिंकी से बातचीत की। राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिंकी का पहचान पत्र दिखाया था। इस रिपोर्ट में देखें क्या है राहुल गांधी के दावों की सच्चाई।

पिंकी ने नकारा वोट चोरी का दावा

बता दें कि हरियाणा की राई विधानसभा सीट के गांव मछरोला में रहने वाली पिंकी नाम की मतदाता के पहचान पत्र की राहुल गांधी ने फोटो दिखाई थी। पिंकी ने बताया कि उन्होंने विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनाव में खुद वोट डाला था। लेकिन उनके पहचान पत्र और वोटर लिस्ट में फोटो गांव की ही किसी अन्य महिला का है।

क्या सच में काटे गए वोट?

अब मलिकपुर के अजय और अंजलि पर राहुल गांधी के दावों की सच्चाई देखिए। राहुल गांधी ने कहा था कि राई विधानसभा सीट पर हजारों वोट काटे गए तो उन्होंने अंजलि और अजय नाम के मतदाताओं का जिक्र भी किया। अजय के पिता ने INDIA TV की टीम को बताया कि लोकसभा चुनाव में उनके बेटे ने मतदान किया था लेकिन विधानसभा चुनाव में वोट काट दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को लग रहा था कि वे कांग्रेस को ही वोट डालेंगे तो उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटवा दिया।

जय भगवान खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

बता दें कि सोनीपत की राई विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जय भगवान को मात्र 3 हजार वोट के अंतर से हार मिली थी। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जय भगवान ने BJP सरकार पर जमकर हमला बोला। जय भगवान ने दावा किया कि उनको वोट चोरी से हराया गया था। उनके नेता राहुल गांधी ने जो आरोप लगाए वो सत्य हैं। इसको लेकर हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। हरियाणा प्रदेश में वोट चोरी करके बीजेपी सरकार बनी है। राई विधानसभा में ऐसी कोई मॉडल नहीं जिसने वोटिंग की है। यहां फर्जी तरीके से वोटिंग हुई है।

(इनपुट- सन्नी मलिक)

ये भी पढ़ें- वोटिंग शुरू होने से पहले मतदान केंद्र पर कैसे चेक की जाती है EVM? पढ़ें मॉक पोलिंग की पूरी प्रक्रिया

ये भी पढ़ें- ‘नाचे न आवे तो अंगनवे टेढ़’, गया में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर कसा तंज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *