कुकर में कैसे बनाएं चाय?- India TV Hindi
Image Source : SHANEDELHI/YT/FREEPIK
कुकर में कैसे बनाएं चाय?

अगर आपको चाय पीना पसंद है, तो आपको चाय की ये रेसिपी काफी ज्यादा पसंद आएगी। प्रेशर कुकर में चाय बनाने से न केवल चाय का स्वाद बढ़ता है बल्कि चाय कड़क भी बनती है। पैन में चाय को काफी देर तक धीमी आंच पर पकाना पड़ता है, तब जाकर चाय कड़क बनती है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि प्रेशर कुकर में तुरंत कड़क चाय बन सकती है। आइए इस बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं…

कैसे बनाएं चाय- प्रेशर कुकर में चाय बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री निकाल लीजिए। डेढ़ कप दूध, हाफ कप पानी, 3 चम्मच चीनी, डेढ़ चम्मच चाय की पत्ती और अदरक निकाल लीजिए। कुकर में सबसे पहले दूध, पानी, चीनी और चाय पत्ती डालिए। इसके बाद आपको अदरक को कूटकर कुकर में डालना है। सारी सामग्री को प्रेशर कुकर में डालकर ढक्कन लगा लीजिए।

गौर करने वाली बात- सबसे अच्छी बात ये है कि इस तरीके से चाय बनाने में आपको कम समय लगेगा क्योंकि चाय को धीमी आंच पर बॉइल करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आपको कुकर को गैस पर मीडियम फ्लेम पर चढ़ा देना है। पहली सीटी आए तो फ्लेम को कम कर दीजिए और जैसे ही प्रेशर कुकर में दूसरी सीटी आए, आपको तुरंत गैस को बंद कर देना है।

बढ़ जाएगा स्वाद- चाय में फ्लेवर्स अच्छी तरह से समा जाएं, इसके लिए आपको कुकर से प्रेशर को निकलने देना है यानी आपको प्रेशर कुकर को खोलने में जल्दी नहीं करनी है। आखिर में कुकर का ढक्कन खोलकर चाय को तुरंत कप में छान लीजिए। अब आप गर्मागर्म, कड़क, खुशबूदार और टेस्टी चाय का लुत्फ उठा सकते हैं। अगली बार चाय बनाने के लिए इस प्रोसीजर को फॉलो करके देखें। आप भी इस तरह से बनाई गई चाय के स्वाद से इम्प्रेस हो जाएंगे।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version