rishabh pant- India TV Hindi
Image Source : PTI
ऋषभ पंत

भारतीय-ए टीम और साउथ अफ्रीका-ए टीम के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की दूसरी पारी में कप्तान ऋषभ पंत चोट लगने की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए थे। वह अफ्रीकी बॉलर त्शेपो मोरेकी की गेंद पर चोटिल हो गए थे और 17 रनों के निजी स्कोर पर ग्राउंड से वापस आ गए।

ऋषभ पंत ने जड़ा शानदार अर्धशतक

रिटायर्ड हर्ट होने के बाद ऋषभ पंत ने हौसला नहीं खोया और दोबारा मैदान पर वापसी की। इसके बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और तेजी के साथ रन बनाए। उन्होंने अपना पुराना अंदाज दिखाया और 54 गेंदों में कुल 65 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनका विकेट काइल सिमंस ने हासिल किया और दूसरी पारी जैसे ही वह आउट हुए भारत-ए ने पारी घोषित कर दी। पहली पारी में पंत ने भारतीय-ए टीम के लिए 20 गेंदों में 24 रन बनाए थे, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा था।

दर्द से कराह उठे थे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत को रिवर्स पुल खेलने के प्रयास में मोराकी की गेंद हेलमेट पर लगी। इसके बाद सामान्य तरीके से पुल शॉट खेलते समय उनकी कोहनी पर चोट लगी। भारतीय विकेटकीपर को फिर पेट के हिस्से पर गेंद लगी जिससे वह दर्द से कराह उठे। तीनों ही मौकों पर उन्हें मेडिकल सहायता लेनी पड़ी। इंडिया ‘ए’ के कोच ऋषिकेश कानिटकर ने आखिरकार पंत को वापस लौटने को कहा जबकि वह बल्लेबाजी जारी रखना चाहते थे।

टारगेट से 392 रन पीछे है भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय-ए टीम ने पहली पारी में 255 रन बनाए थे। इसके बाद अफ्रीकी टीम 221 रनों पर सिमट गई। फिर दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 382 रनों पर पारी घोषित कर दी। टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने 127 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हर्ष दुबे ने 84 रनों का योगदान दिया। अब दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका-ए टीम ने बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए हैं। वह इस समय भारत-ए टीम से 392 रन पीछे है।

यह भी पढ़ें:

क्विंटन डी कॉक का रिटायरमेंट से लौटने के बाद बल्ले से एक और बड़ा कमाल, कोहली-विलियमसन को इस मामले में छोड़ा पीछे

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड को लेकर कप्तान सूर्या ने कही ऐसी बात, इस चीज को बताया सिरदर्द

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version