तेजस्वी यादव का जन्मदिन आज, आवास के बाहर जश्न में डूबे कार्यकर्ता; लगे पोस्टर


तेजस्वी के आवास के बाहर लगाए पोस्टर।- India TV Hindi
Image Source : ANI
तेजस्वी के आवास के बाहर लगाए पोस्टर।

पटना: बिहार में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। करीब महीने भर से बिहार में लगातार चुनावी सभाएं जारी हैं। इस बीच राजद भी बिहार में सत्ता पाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। वहीं तेजस्वी यादव का आज 36वां जन्मदिन भी हैं। राजद कार्यकर्ता तेजस्वी यादव को बधाई देने में लगे हैं। पटना में RJD के प्रदेश कार्यालय के बाहर तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कई पोस्टर भी लगाए गे हैं। इन पोस्टरों में तेजस्वी यादव को सीएम ऑफ बिहार बताया गया है। वहीं राजद कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। 

जश्न में डूबे कार्यकर्ता

चुनाव प्रचार के बीच तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी है। इस दौरान राजद नेता और महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव के समर्थक पटना में उनके आवास के बाहर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए दिखे। इस दौरान उनके समर्थक उनके आवास के बाहर जश्न मनाते भी देखे गए। तेजस्वी यादव के आवास के बाहर तमाम तरह के पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई है। एक पोस्ट में तो तेजस्वी यादव को सीएम ऑफ बिहार भी बताया गया है। इसके अलावा सुबह से ही तेजस्वी यादव को तमाम नेता जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज

तेजस्वी यादव ने कहा, “आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इस बार माहौल बहुत अच्छा है। बिहार की जनता आशीर्वाद दे रही है और बदलाव के लिए वोट कर रही है। प्रधानमंत्री हो या केंद्र के मंत्री हो ये लोग 65% आरक्षण के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पूरे राज्य में लोग हमें आशीर्वाद दे रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि वे बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं। उन्होंने पहले चरण में भी ऐसा ही किया था और 11 नवंबर को दूसरे चरण में भी ऐसा ही करेंगे। चाहे प्रधानमंत्री मोदी हों, कोई भी मंत्री हों या एनडीए के नेता, उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे असली मुद्दों पर बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में कारखानों की बात करते हैं, लेकिन बिहार में बेतुकी बातें करते हैं।”

यह भी पढ़ें-

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, कई इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI

कटक में बिल्डिंग के नीचे खड़े लोगों पर गिरी बालकनी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 4 घायल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *