
बिहार में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज।
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है। यहां गुरुवार को पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। इसके बाद अब सभी दलों का पूरा जोर दूसरे चरण के लिए है। दूसरे चरण के मतदान के लिए भी आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में सभी दलों के नेता आज चुनाव प्रचार में जान झोंकने को तैयार हैं। इस पूरे चुनाव प्रचार के बीच कहां-क्या हो रहा है, ये जानने के लिए यहां जुड़े रहें।
