Darbhanga Election Result: काले लिबास में दिखने वाली पुष्पम प्रिया को दरभंगा में कितने वोट मिले? जानें किस नंबर पर हैं?


पुष्पम प्रिया।- India TV Hindi
Image Source : FB/PUSHPAM PRIYA CHOUDHARY
पुष्पम प्रिया।

पटना: बिहार में विधानसभा चुनावों के दौरान दो चरणों में पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई है। सुबह आठ बजे से ही मतों की गणना जारी है। इस बीच बिहार में एक बार फिर से एनडीए की ही सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं चुनाव के दौरान काले लिबास में चुनाव प्रचार करते हुए दिखने वाली पुष्पम प्रिया भी काफी चर्चा में रही थीं। पुष्पम प्रिया बिहार की दरभंगा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही हैं। दरभंगा सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वहीं शुरुआती रुझानों में पुष्पम प्रिया काफी पीछे चल रही हैं।

दरभंगा सीट पर किसे कितने वोट?

दरभंगा सीट की बात करें तो यहां पुष्पम प्रिया, द प्लूरल्स पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रही हैं। खबर लिखे जाने तक पुष्पम प्रिया को 669 वोट मिले हैं। वहीं अन्य प्रमुख नेताओं की बात करें तो दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी को 49636 वोट मिले हैं, जो कि इस सीट पर सबसे आगे चल रहे हैं। इस सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उमेश सहनी, संजय सरावगी को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। उमेश सहनी को 32812 वोट मिले हैं।

दरभंगा सीट के ताजा आंकड़े यहां देखें

बिहार में मतगणना आज

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हुआ। दोनों चरणों में मतदान प्रतिशत 67.13% रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिहार की जनता ने छप्पर फाड़ कर मतदान किया। इसके अलावा आज नतीजों का दिन है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। हालांकि यह भी थोड़ी ही देर में तय हो जाएगा।

यह भी पढ़ें-

Chanpatia Election Result: यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप को चनपटिया सीट पर अब तक कितने वोट मिले, जानें किस नंबर पर हैं?

Karakat Election Result: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को काराकाट में अब तक कितने वोट मिले?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *