
विराट कोहली
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में कोहली के पास बहुत बड़ा मुकाम हासिल करने का शानदार मौका है। कोहली अगर ODI सीरीज में शतक जड़ने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। बता दें, सचिन तेंदुलकर ने जहां टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 51 शतक जड़े हैं। वहीं, विराट कोहली के नाम ODI में 51 शतक दर्ज हैं।
सबसे तेज कर सकते हैं ये बड़ा कारनामा
कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 28000 रन भी पूरे कर सकते हैं। इस ऐतिहासिक आंकड़ें तक पहुंचने के लिए उन्हें 337 रन की दरकार है। अब तक सिर्फ दुनिया के 2 बल्लेबाज ही 28 हजार से ज्यादा रन बना सके हैं। इसमें सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा शामिल हैं। भले ही एक ही सीरीज में यह जादुई आंकड़ा छूना मुश्किल हो, लेकिन कोहली स्पष्ट रूप से सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा की एलीट लिस्ट में शामिल होने की राह पर हैं। विराट सबसे तेज इस मील के पत्थर को हासिल करने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
- सचिन तेंदुलकर (भारत) – 34357
- कुमार संगकारा (भारत) – 28016
- विराट कोहली (भारत) – 27673
साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट के आंकड़े हमेशा कमाल के रहे हैं। अब तक उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 31 ODI मैचों की 29 पारियों में 65.39 के शानदार औसत से 1504 रन बनाए हैं। सिर्फ 32 रन और बनाते ही वे दिग्गज जैक कैलिस (1535) को पीछे छोड़ते IND vs SA ODI क्रिकेट में सूबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में फिलहाल सचिन तेंदुलकर 2001 रनों के साथ टॉप पर हैं।
IND vs SA ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
- सचिन तेंदुलकर – 2001
- जैक कैलिस – 1535
- विराट कोहली – 1504
- गैरी कस्टर्न – 1377
विराट IND vs SA ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में शीर्ष पर काबिज राहुल द्रविड़ की बराबरी कर सकते हैं। राहुल द्रविड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 ODI अर्धशतक जड़े थे। वहीं, विराट ने 13 बार यह कारनामा किया है। एक अर्धशतक जड़ते ही वह गैरी कस्टर्न को पछाड़कर राहुल द्रविड़ के बराबर पहुंच जाएंगे।
यह भी पढ़ें:
IND vs SA: रोहित शर्मा लगा सकते हैं रिकॉर्ड्स की झड़ी, खतरे में सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा कीर्तिमान
श्रेयस अय्यर चोटिल अब नंबर-4 पर कौन उतरेगा, इन 2 प्लेयर्स के बीच टक्कर; जानें किसका रिकॉर्ड बेहतर
