IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा दूसरा मुकाबला, टाइम कर लीजिए नोट, नहीं तो छूट जाएगा मैच


kl rahu and aiden markram- India TV Hindi
Image Source : AP
केएल राहुल और एडन मारक्रम

India vs South Africa 2nd ODI Match Timeing: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी वनडे सीरीज का अब दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मुकाबला रांची में खेला गया था, जिसे शानदार तरीके से जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में बढ़त बना ली थी। अब दो मैच और बाकी हैं। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि सीरीज का अगला मैच जीतकर सीरीज को अभी से अपने कब्जे में किया जाए, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम चाहेगी कि अगला मुकाबला जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाया जाए। इस बीच दूसरा मैच कितने बजे शुरू होगा और ये कहां खेला जाएगा, इसके बारे में जानकारी हासिल कर लीजिए, नहीं तो पूरी संभावना है कि मैच छूट भी सकता है। 

रायपुर में खेला जाएगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का दूसरा मैच

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का अगला मुकाबला 3 दिसंबर को खेलती हुई नजर आएगी। ये मैच रायपुर में खेला जाएगा। रायपुर में करीब तीन साल बाद कोई वनडे मुकाबला होने जा रहा है, इसलिए इस मैच को लेकर गजब का रोमांच वहां देखने के लिए मिल रहा है। हालांकि इस बीच टी20 मैच हुए, लेकिन वनडे मैच काफी लंबे अर्से बाद हो रहा है। इसके साथ ही खास बात ये है कि सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेल रहे हैं। पहले मैच में इन दोनों ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है, उससे पता चलता है कि इन दोनों के पास फार्म है। उम्मीद की जानी चाहिए कि रांची की तरह ही रायपुर में रोहित और कोहली के बल्ले से एक बड़ी पारी आएगी। 

दोपहर में डेढ़ बजे से खेला जाएगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा मुकाबला

वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले की बात की जाए तो जैसा कि हमने पहले ही बताया कि ये मैच रायपुर में खेला जाएगा। इसके शुरू होने का वक्त दोपहर में डेढ़ बजे का रहेगा। इससे ठीक आधे घंटे पहले यानी एक बजे टॉस होगा। इसके बाद मैच शुरू हो जाएगा। मैच वनडे है और पूरे 50 ओवर का है, इसलिए ये रात करीब दस बजे तक चल सकता है। हालांकि पहले भी मैच खत्म हो सकता है, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन दोनों टीमों ने पिछले मुकाबले में किया है, उससे साफ है कि दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत होगी और मैच का फैसला आखिरी के ओवर्स में ही होगा। 

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव मुश्किल

भारतीय टीम ने केएल राहुल की कप्तानी में जिस तरह का प्रदर्शन पिछले मुकाबले में किया है, उसके बाद इस बात की संभावना काफी कम है कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव होगा। ये जरूर है कि गेंदबाजी बहुत अच्छी नहीं रही, खास तौर पर बीच के कुछ ओवर्स में ऐसा हुआ, लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जिस तरह की बल्लेबाजी, उसके बाद स्कोर काफी बड़ा बन गया था। वैसे भी टीमें विनिंग कॉबिनेशन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करती हैं। देखना होगा कि राहुल प्लेइंग इलेवन को लेकर क्या फैसला करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

फिर आया अभिषेक शर्मा का तूफान, चौके और छक्कों की लगा दी झड़ी

आईपीएल में नहीं खेलेगा ये धाकड़ खिलाड़ी, अब तक इस टूर्नामेंट से कमा चुका है करोड़ों रुपये

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *