‘कितने पैसे चाहिए तेरे को?’ वाराणसी में दिखा सनी देओल का रौद्र रूप, छीना कैमरा, सहम उठे पैपराजी


sunny deol- India TV Hindi
Image Source : X/@RAHULGUPTA25376
सनी देओल को आया गुस्सा।

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में इस दुनिया को हमेशा, हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसके एक दिन बाद उनके पोते करण देओल ने श्मशान घाट से उनकी अस्थियां एकत्र कीं। दिग्गज अभिनेता के निधन के बाद अब देओल परिवार ने पवित्र गंगा में दिग्गज अभिनेता की अस्थियां विसर्जित कीं। धर्मेंद्र के निधन के बाद से ही उनके दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल सहित पूरा परिवार मीडिया से दूरी बनाए हुए है। इस बीच सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सनी पैपराजी पर अपना आपा खोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पैपराजी पर भड़के सनी देओल

सनी देओल और बॉबी देओल अपने परिवार के साथ पिता धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे और वाराणसी भी गए। इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सनी देओल वाराणसी में एक पैपराजी पर भड़कते और उस पर चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सफेद शर्ट और सिर पर कैप पहने सनी, फोटो ले रहे पैपराजी के पास पहुंचते हैं और उसका कैमरा छीनते हुए कहते हैं- “क्या आप लोगों ने शर्म बेच खाई है? पैसे चाहिए तेरे को? कितने पैसे चाहिए?”

गंगा में बहाई गईं धर्मेंद्र की अस्थियां

धर्मेंद्र की अस्थियां बुधवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं। हरिद्वार के हर की पौड़ी घाट पर सभी वैदिक रस्में संपन्न हुईं। इस दौरान पूरा देओल परिवार साथ दिखाई दिया, लेकिन हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा और अहाना नजर नहीं आईं। दिग्गज अभिनेता के निधन के बाद दोनों परिवारों ने धर्मेंद्र के लिए अलग-अलग प्रार्थना सभा भी आयोजित की थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे और दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

24 नवंबर को हुआ था निधन

मालूम हो कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। दिग्गज अभिनेता को नवंबर के पहले हफ्ते में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और करीब 10 दिनों तक चले इलाज के बाद, उन्हें उनके जुहू स्थित बंगले में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उनका घर पर ही इलाज जारी रहा। लेकिन, 24 नवंबर को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने इसी दिन अपनी आखिरी सांस ली। धर्मेंद्र के निधन के बाद 27 नवंबर को मुंबई में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। वहीं हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ने दिवंगत अभिनेता के सम्मान में एक अलग प्रार्थना सभा आयोजित की।

ये भी पढ़ेंः धर्मेंद्र की अंतिम विदाई, सनी देओल ने हरिद्वार में विसर्जित कीं अस्थियां, परिवार के गले लग रो पड़े बॉबी देओल

पंकज त्रिपाठी की बिटिया भी बनी हीरोइन, डेब्यू से फूले नहीं समा रहे एक्टर, जी खोलकर की आशी की तारीफ

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *