
आज का राशिफल 7 दिसंबर
7 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 6 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी लग जाएगी। इसके अलावा आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत है। आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 12 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 15 मिनट पर मंगल धनु राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।
मेष राशि- आज का दिन फायदेमंद रहेगा
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कुछ ना कुछ चुनौतियां भी रह सकती हैं। विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करेगे तो सब ठीक हो जायेगा। करियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
वृष राशि- कारोबार में सफलता मिलेगा
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगे और बात भी मानेंगे। आज आप परिवार के साथ मनोरंजन ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में सुखद बीतेगा। अपनी व्यवहार कुशलता आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता प्रदान करेगी।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 8
मिथुन राशि- आज का दिन शानदार रहेगा
आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। आज रोजमर्रा की दिनचर्या से सुकून पाने के लिए आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत करने में प्रभावशाली व्यक्ति का उचित सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि- आज का दिन ठीक रहेगा
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय के स्थान पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी फोन द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपना टारगेट पूरा करने से राहत मिलेगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि- मानिसक शांति मिलेगा
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। दिन भर भागदौड़ की स्थिति रहेगी। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित मुद्दा चल रहा है तो आज उसके परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 3
कन्या राशि- बजट का ध्यान रखें
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। आज आलस या दूसरों की वजह से अपने महत्वपूर्ण काम को नजरअंदाज ना करें। आर्थिक मामलों में बजट आदि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 5
तुला राशि- समय और पैसे खर्च होंगे
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, क्योंकि ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है। आज किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसा खर्च हो सकता है। आज आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा किसी विषम परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि- आज का दिन लाभदायक रहेगा
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा, इसलिए आलस का त्याग करना पड़ेगा। आज अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। आप जानते हैं की आपका काम मुश्किल नहीं है बस आपका हौसला कम हो गया है इसलिए आज किसी की सलाह मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा और आप काम को बढ़िया तरीके से करेंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 7
धनु राशि- करियर में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार में अपना उचित समय देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। आज दिन भर दौड़-धूप और मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति मिलेगी। इस राशि के युवाओं को अपने करियर संबंधी प्रयासों में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
मकर राशि- काम का दबाव ज्यादा रहेगा
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अगर बिजनेस बढ़ाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं तो उन पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह और मदद से आपको नई उपलब्धि मिल सकती है। आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों पर काम ज्यादा रहेगा। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 1
कुंभ राशि- आज खर्चो पर नियंत्रण रखें
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखेंगे। आज खर्चो की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखें। आज दोस्त की किसी समस्या को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी है। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि- आज का दिन शानदार रहेगा
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज व्यावसायिक कार्य योजना में बदलाव करना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपकी ग्रोथ के लिए मददगार रहेगा, फिलहाल आपकी इनकम पहले जैसी ही रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 4
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
