कनाडा में संकटग्रस्त महिलाओं के लिए भारत ने उठाया बड़ा कदम, 24 घंटे सहायता हेतु खोला ‘वन स्टॉप सेंटर’


नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री।- India TV Hindi
Image Source : PTI
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री।

टोरंटो: कनाडा में संकटग्रस्त भारतीय महिलाओं की मदद के लिए मोदी सरकार ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने संकट में फंसी भारतीय महिलाओं की मदद के लिए विशेष ‘वन स्टॉप सेंटर फॉर वुमेन’ स्थापित किया है। यह केंद्र केवल भारतीय पासपोर्ट धारक महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित है। महावाणिज्य दूतावास ने 24×7 हेल्पलाइन भी शुरू की है। 

इन मामलों में मिलेगी सहायता

इस नए केंद्र का उद्देश्य उन भारतीय महिलाओं को तत्काल और महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करना है जो घरेलू हिंसा, शोषण, पारिवारिक विवाद, परित्याग, दुर्व्यवहार और कानूनी चुनौतियों का सामना कर रही हों। शुक्रवार को X पर पोस्ट में भारतीय मिशन ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर फॉर वुमेन (OSCW) पीड़ित महिलाओं को समन्वित और लाभार्थी-केंद्रित सहायता प्रदान करेगा। इसमें तत्काल काउंसलिंग, मनो-सामाजिक सहायता की सुविधा, कानूनी सहायता और सलाह का समन्वय शामिल होगा। यह सहायता कनाडा में उपलब्ध सामुदायिक और सामाजिक सेवा संसाधनों तक पहुंच बनाने में भी मदद करेगा। 

24 घंटे हेल्पलाइन पर महिलाओं को मिलेगी तत्काल सहायता

मिशन ने स्पष्ट किया कि OSCW की पूरी कार्रवाई कनाडा के स्थानीय कानूनों के दायरे में होगी। केंद्र का संचालन एक महिला सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा किया जाएगा, जो जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और व्यापक सहायता सुनिश्चित करेंगी। यह सहायता 24×7 हेल्पलाइन के माध्यम से आने वाली संकट कॉल्स का त्वरित समाधान करके दी जाएगी (आर्थिक स्थिति की जांच के आधार पर)। बयान में कहा गया है कि इसमें पैनल में शामिल एनजीओ के माध्यम से काउंसलिंग और भावनात्मक सहायता भी शामिल होगी। सभी वित्तीय सहायता भारत सरकार के नियमों के अनुसार आर्थिक स्थिति जांच (means tested) के आधार पर दी जाएगी।

जरूरतमंद महिलाएं इन नंबरों पर कर सकती हैं संपर्क

यह केंद्र टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास से संचालित होगा। सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर से +1 (437) 552 3309 नंबर पर या osc.toronto@mea.gov.in ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय मिशन की वेबसाइट पर एक FAQ भी उपलब्ध है, जिसमें बताया गया है कि विदेशी भारतीय पति/पत्नी द्वारा धोखा, परित्याग या दुर्व्यवहार का शिकार हुई भारतीय पासपोर्ट धारक महिलाओं की मदद भारतीय अधिकारी कैसे कर सकते हैं या नहीं कर सकते। यह पहल कनाडा में बढ़ते मामलों में भारतीय महिलाओं की सुरक्षा और सहायता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें

Year Ender 2025: ट्रंप के पीस प्लान से भी गाजा में नहीं आ सकी ‘शांति’, कैसे उगेगा मध्य-पूर्व में उम्मीदों का नया सूरज

इंडोनेशिया में कोमोडो द्वीप के पास नाव डूबने से स्पेनिश परिवार समेत 11 लोग लापता, बचाव अभियान जारी

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *