अमेरिकी सैनिकों के कब्जे में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो, सामने आई पहली तस्वीर


वेनेजुएला के...- India TV Hindi
Image Source : TRUTH SOCIAL @REALDONALDTRUMP
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो

अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वे अमेरिकी सैनिकों के कब्जे में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर उस युद्धपोत के अंदर की जिससे मादुरो को अमेरिका ले जाया जा रहा है। तस्वीर में बीच में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के हाथ में पानी की बोलत है। वे काले रंग का चश्मा पहने हुए हैं।  

बता दें कि अमेरिका ने शनिवार सुबह वेनेजुएला पर “बड़े पैमाने पर हमला” किया और कहा कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया है और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। यह घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर की। 

अमेरिकी सैनिकों के कब्जे में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो

Image Source : TRUTH SOCIAL @REALDONALDTRUMP

अमेरिकी सैनिकों के कब्जे में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो

अमेरिका में चलेगा मुकदमा

मादुरो को अमेरिकी वार शिप के जरिए अमेरिका ले जाया जा रहा है। अमेरिकी न्याय विभाग ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी के खिलाफ एक नया अभियोग लगाया है।  ‘‘मादुरो पर एक ‘भ्रष्ट, अवैध सरकार’ का नेतृत्व करने का आरोप लगाया गया है, जिसने दशकों से मादक पदार्थों की तस्करी समेत अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी ताकत का दुरुपयोग किया है।’’ इसमें आरोप लगाया गया है कि ड्रग्स की तस्करी के प्रयासों ने ‘‘वेनेजुएला के राजनीतिक और सैन्य अभिजात वर्ग को समृद्ध और मजबूत बनाया।’’ अभियोग पत्र के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि मादुरो ने ‘‘दुनिया के कुछ सबसे हिंसक और कुख्यात ड्रग्स तस्करों और नार्को-आतंकवादियों’’ के साथ मिलकर अमेरिका में कई टन कोकीन की तस्करी की। 

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने कहा है कि न्यूयॉर्क में अभ्यारोपित होने के बाद वेनेजुएला के अपदस्थ नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा। बोंडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दंपति को जल्द ही अमेरिकी धरती पर अमेरिकी अदालतों में अमेरिकी न्याय का सामना करना पड़ेगा।’’ मादुरो को 2020 में न्यूयॉर्क में ‘‘नार्को-आतंकवाद’’ के षड्यंत्र के आरोपों में अभ्यारोपित किया गया था, लेकिन इससे पहले यह ज्ञात नहीं था कि उनकी पत्नी को भी आरोपित किया गया है। 

बता दें कि इससे पहले वेनेजुएला में विस्फोट की कई आवाजें सुनाई दीं और कम ऊंचाई पर उड़ान भरते विमान राजधानी काराकस के ऊपर से गुजरे। इसके बाद मादुरो की सरकार ने तत्काल ही अमेरिका पर नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का आरोप लगाया। वेनेजुएला की सरकार ने इसे ‘‘साम्राज्यवादी हमला’’ करार दिया और नागरिकों से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज वेनेजुएला के कानून के अनुसार, सत्ता संभालेंगी।

 

 

 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *