rekha gupta lunch pe charcha- India TV Hindi
Image Source : PTI (फाइल फोटो)
CM रेखा गुप्ता के साथ लंच करने का मौका!

नई दिल्ली: पॉलिटिक्स में जब अक्सर सरकार और जनता में दूरी की बात होती है, तब दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक अनोखी पहल का ऐलान किया है। उन्होंने नेशनल यूथ डे के अवसर पर दिल्ली के युवाओं को सीधा संवाद करने के लिए ‘लंच पे चर्चा’ का न्योता दिया है। सीएम रेखा गुप्ता के साथ इस मुलाकात में न केवल शिकायतें सुनी जाएंगी, बल्कि इस दौरान जो भी सुझाव दिए जाएंगे, उनको एक्शन प्लान में बदलने की बात भी कही जा रही है।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने युवाओं को दिया न्योता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं से सीधे संवाद को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘दिल्ली के सभी युवाओं को लंच पर चर्चा के लिए आमंत्रित करती हूं! 12 जनवरी को नेशनल यूथ डे है। चूंकि यह एक वर्किंग डे है और आप सब बिजी होंगे तो रविवार, 11 जनवरी- चलिए लंच पर मिलते हैं। पिछले 11 साल की शिकायतों पर खुली बातचीत होगी, 11 महीनों का Honest Review होगा और आपके सुझावों को एक्शन में कैसे बदला जाए, इस पर भी चर्चा होगी। Let’s meet over lunch, कॉमेंट करें, DM करें!’

CM के साथ लंच का कैसे मिलेगा मौका?

अगर आप भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ बैठकर लंच पर चर्चा करने की इच्छा रखते हैं, तो आपको इसके लिए बस सीएम रेखा के एक्स पोर्ट पर कमेंट करना है। इसके लिए आप उन्हें DM भी कर सकते हैं। अपने एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप लोग आगे आएं, मेरे सामने अपनी बातें रखें और परिवर्तन के इस प्रोसेस का हिस्सा बनें।

लंच के निमंत्रण पर यूजर्स के रिएक्शन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस पोस्ट को बड़ी संख्या में यूजर्स लाइक और रीपोस्ट कर रहे हैं। इसपर रिएक्शन देते हुए कोई उनके साथ लंच करने के लिए उत्सुक दिखा और तो कोई कॉमेंट में अपने इलाके की परेशानी बताने लगा। अगर आप 11 जनवरी को सीएम रेखा गुप्ता के साथ लंच करना चाहते हैं तो कॉमेंट और डीएम कर सकते हैं। हालांकि, उनकी इस पोस्ट में ये लंच कहां और कितने बजे से होगा, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें- 

दिल्ली में आधी रात चला ‘पीला पंजा’, फैज-ए-इलाही मस्जिद के अवैध निर्माण पर चले बुलडोजर

जम्मू कश्मीर: श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस के खिलाफ कार्रवाई, MBBS कोर्स चलाने की अनुमति वापस ली गई





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version