हिंसक विरोध प्रदर्शन और डिजिटल शटडाउन के बीच ईरान में स्टारलिंक दे रहा फ्री इंटरनेट


Starlink Internet, Iran, Elon Musk- India TV Hindi
Image Source : STARLINK
स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस

ईरान में खोमेनेई सरकार के खिलाफ चल रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच स्टारलिंक ने अपनी इंटरनेट सेवा फ्री कर दी है। कुछ एक्टिविस्ट ने कंफर्म किया है कि स्टारलिंक की इंटरनेट सेवा के माध्यम से वो बाहरी दुनिया से कम्युनिकेट कर पा रहे हैं। हाल ही में स्टारलिंक का एक नया यूनिट ईरान में लगाया गया है। स्टारलिंक के इस नए यूनिट की मदद से एक्टिविस्ट इंटरनेट सेवा का लाभ ले पा रहे हैं।

कई एक्टिविस्ट ने किया कंफर्म

AP की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स स्थित एक्टिविस्ट मेहदी याहयानेजाद ने बताया कि स्टारलिंक की सेवा यहां फ्री कर दी गई है। मेददी याहयानेजाद ने ही ईरान में स्टारलिंक के नए यूनिट को स्थापित करने में मदद की है। इसके अलावा अन्य एक्टिविस्ट ने भी कंफर्म किया है कि स्टारलिंक की सेवा ईरान में मुफ्त हो गई है। वे स्टारलिंक की इंटरनेट सेवाओं के जरिए ऑनलाइन मैसेज भेज पा रहे हैं।

स्टारलिंक का यह टर्मिनल हाल ही में ईरान में स्थापित किया गया है। इस टर्मिनल की मदद से ईरान के एक्टिविस्ट दुनिया से कम्युनिकेट कर पा रहे हैं। हिंसक प्रदर्शन के बीच ईरान की मौजूदा खोमेनेई सरकार ने इंटरनेट सर्विस बंद कर दिया है। हालांकि, स्टारलिंक की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ईरान की खेमनेई सरकार के खिलाफ जारी हिंसक प्रदर्शन की वजह से पूरे एरिया में टोटल कम्युनिकेशन ब्लैकआउट की घोषणा की गई थी।

स्टारलिंक का शिपमेंट

स्टारलिंक के इंटरनेट के माध्यम से वहां के एक्टिविस्ट अब दुनिया से कम्युनिकेट करने में सफल हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी ईरान ऑब्जर्बर नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि स्टारलिंक का बड़ा शिपमेंट मिला है। ईरान की मौजूदा सरकार ने मोबाइल और ब्रॉडबैंड सर्विस को पूरी तरह से बंद कर दिया है ताकि प्रदर्शनकारी बाहरी संपर्क में न रहे।

इससे पहले भी अमेरिकी सैनिक द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बंधक बनाए जाने के बाद एलन मस्क ने स्टारलिंक की सर्विस 3 फरवरी तक फ्री करने की घोषणा की है। स्टारलिंक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस की मदद से इमरजेंसी में कम्युनिकेशन सर्विस ली जा सकती है। पहले भी स्टारलिंक की सर्विस की मदद से इमरजेंसी में इंटरनेट सेवाएं ली गई हैं।

यह भी पढ़ें – क्रिएटिव लोगों के लिए एप्पल लेकर आया Creator Studio, एक जगह मिलेंगे सभी सॉफ्टवेयर और टूल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *