बिहार: नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में कथावाचक श्रवण दास महाराज गिरफ्तार, मौनी बाबा फरार


 Breaking News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
Breaking News

दरभंगा: बिहार के दरभंगा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कथावाचक को नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कथावाचक का गुरु मौनी बाबा फरार है। 

क्या है पूरा मामला? 

इस मामले में दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया, “मिथिलांचल के कथावाचक श्रवण दास महाराज को पुलिस ने एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई SDPO राजीव कुमार के नेतृत्व वाली SIT ने की।”

SSP जगुनाथ रेड्डी ने बताया, “महिला पुलिस स्टेशन, लहरियासराय पुलिस स्टेशन और आस-पास के अन्य स्टेशनों की एक ज्वाइंट टीम ने एक सूचना के आधार पर आरोपी को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से गिरफ्तार किया।”

अधिकारी ने बताया, “श्रवण दास का साथी और गुरु मौनी बाबा फिलहाल फरार है और उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *