
बजट 2026 के पेश होने से ठीक पहले सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वायदा बाजार में दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमत रिकॉर्ड हाई से फिसलती जा रही है। 1 फरवरी को सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 5.94 प्रतिशत की जोरदार गिरावट के साथ 1,43,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, इसी समय मार्च डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 9 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट के साथ 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर लुढ़क गई।
शॉर्ट-टर्म करेक्शन अभी रहेगा जारी
जानकारों को उम्मीद है कि सोने और चांदी की कीमतों में शॉर्ट-टर्म करेक्शन जारी रहेगा, लेकिन लॉन्ग-टर्म स्ट्रक्चरल कारण वैसे ही बने हुए हैं। सोने और चांदी की कीमतों में यह भारी गिरावट बड़े पैमाने पर प्रॉफिट-बुकिंग और मज़बूत डॉलर के कारण आई। साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेंट्रल बैंक का प्रमुख बनाने के लिए फेडरल रिज़र्व के पूर्व गवर्नर केविन वॉर्श को चुना है, जो रेट कट के बारे में सख्त और कड़े रुख के लिए जाने जाते हैं।
खबर अपडेट हो रही है…
