BJP नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे के हेलिकॉप्टर में आई खराबी, आनन-फानन में लिया गया ये फैसला


Pankaja Munde - India TV Hindi
Image Source : PANKAJA MUNDE/FB
पंकजा मुंडे

संभाजीनगर: अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन के बाद महाराष्ट्र के बाकी नेता भी हवाई यात्रा करने में सतर्कता बरत रहे हैं। ताजा मामला बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे से जुड़ा सामने आया है। पंकजा मुंडे के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पंकजा ने हेलिकॉप्टर से यात्रा टाल दी।

कहां जाने वाली थीं पंकजा?

पंकजा मुंडे संभाजीनगर से लातूर के लिए हेलिकॉप्टर से जाने वाली थीं। उन्हें जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए यहां जाना था। लेकिन पायलट ने पहले ही तकनीकी खराबी की जानकारी दी, जिसके बाद पंकजा ने अपनी यात्रा टाल दी। बता दें कि अजित पवार के प्लेन क्रैश हादसे में निधन के बाद सभी नेता हवाई यात्रा में सतर्कता बरत रहे हैं।

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *