ग्लैमरस डीवा हैं AAP सांसद संजय सिंह की बेटी, फिल्मों में दिखाई अदाएं, अब इस मूवी से लगाएंगी रोमांस का तड़का


sanjay singh daughter eshita singh- India TV Hindi
Image Source : ESHITASINGH__/INSTAGRAM
संजय सिंह और अखिलेश यादव संग इशिता सिंह।

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। संजय सिंह का परिवार लाइमलाइट और सुर्खियों से दूर रहता है, लेकिन जब संजय जेल गए तो उनकी पत्नी और बेटी आगे आईं और उनके साथ खड़ी नजर आईं। पिता के जेल से बाहर आने के बाद भी बेटी की काफी चर्चा हुई। संजय सिंह की बेटी का नाम इशिता सिंह है और इशिता राजनीति से दूर अपनी अलग दुनिया बसा चुकी हैं। इशिता पेशे से एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड में अपने कदम भी जमा चुकी हैं। वो कई फिल्मों में काम करती भी नजर आई हैं और अब उनकी एक नई फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें वो बतौर लीडिंग लेडी नजर आएंगी।

पिता की रिहाई पर इशिता सिंह की भावनात्मक प्रतिक्रिया

संजय सिंह और उनका परिवार राजनीतिक गलियारों में जाना-पहचाना नाम है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी बेटी इशिता सिंह का बॉलीवुड से भी गहरा रिश्ता है। जहां एक ओर संजय सिंह राजनीति में सक्रिय हैं, वहीं इशिता ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए एक अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। इशिता सिंह ने अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मुल्क’ में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन शेयर की थी। ‘मुल्क’ एक संवेदनशील और सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म थी, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने काफी सराहा। इशिता की एक्टिंग को भी फिल्म में नोटिस किया गया था।

मुंबई की जिंदगी और पिता के लिए समर्थन

इशिता सिंह आमतौर पर मुंबई में रहती हैं और वहीं उनका प्रोफेशनल बेस है। हालांकि अपने पिता की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने ज्यादातर समय दिल्ली में बिताया ताकि वे अपने परिवार के साथ रह सकें और इस मुश्किल दौर में पिता को पूरा समर्थन दे सकें। जब संजय सिंह को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया, तब इशिता भी वहां मौजूद थीं और AAP समर्थकों के साथ अपने पिता का स्वागत करते हुए देखी गईं। अब इशिता अपनी नई अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और हाल में ही उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग दिल्ली में रखी थी, जिसे देखने के लिए संजय सिंह, अखिलेश यादव, जया बच्चन और राम गोपाल पहुंचे थे। भगवंत मान ने भी उनकी इस फिल्म को देखा। 

फिल्म का प्लॉट और रिलीज डेट

इशिता की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘पारो पिनाकी की कहानी’ है। फिल्म में इशिता के साथ संजय बिश्नोई लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म के प्लॉट की बात करें तो ये एक सब्जी बेचने वाली लड़की की प्रेम कहानी है। फिल्म का टीजर और ट्रेलर काफी शानदार है। रुद्र जादौन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म की प्रोड्यूसर खुद इशिता और संजय बिश्नोई हैं।

फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी काम

बॉलीवुड फिल्मों के अलावा इशिता सिंह ने हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। इन प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने यंग ऑडियंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। वह लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं और एक्टिंग के साथ-साथ अपने डिजिटल प्रेजेंस पर भी खास ध्यान देती हैं। इशिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 56 हजार फॉलोअर्स हैं, जिनमें अभिनेत्री तापसी पन्नू जैसी जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हैं। उन्हें घूमने-फिरने का शौक है और वह अक्सर अपनी यात्राओं, शूट्स और पर्सनल मोमेंट्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इशिता रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस और खूबसूरत हैं, उनके लुक्स से नजरें हटा पाना आसान नहीं है।

ये भी पढ़ें: Ikka First Look Reaction: अक्षय खन्ना और सनी देओल के क्रॉसओवर से तबाही, इंटरनेट पर रिएक्शन्स की आंधी, फैंस बोले- तारा सिंह के एक थप्पड़ में रहमान डकैत ढेर

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *