IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच? वरुण चक्रवर्ती ने दिया हेल्थ पर बड़ा अपडेट


Varun Chakravarthy- India TV Hindi
Image Source : AP
वरुण चक्रवर्ती

Abhishek Sharma Update: T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया है। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों मैचों में उन्हें जीत मिली है। अब सूर्या एंड कंपनी का अगला मैच 15 फरवरी को पाकिस्तान से होगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के फैंस अभिषेक शर्मा को लेकर टेंशन में हैं। बीमार होने की वजह से अभिषेक शर्मा दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ गुरुवार 12 फरवरी की रात को खेले गए मैच में भी उपलब्ध नहीं थे। अब सभी के मन में ये सवाल है कि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच खेल पाएंगे या नहीं।

वरुण चक्रवर्ती ने अभिषेक शर्मा को लेकर क्या कहा?

अभिषेक शर्मा के हेल्थ को लेकर टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद बड़ा अपडेट शेयर किया है। टीम इंडिया के लिए एक अच्छी बात ये रही कि नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान अभिषेक शर्मा डगआउट में बैठे नजर आए। मैच के बाद वरुण ने कहा कि अभिषेक ने प्रैक्टिस भी फिर से शुरू कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि वह अगला मैच खेलेंगे। मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। जहां तक ​​मैंने उनसे बात की है, वह ठीक लग रहे हैं। उन्होंने आज थोड़ी देर प्रैक्टिस की।

ईशान के साथ संजू सैमसन ने किया पारी का आगाज

अभिषेक की गैरमौजूदगी में, नामीबिया के खिलाफ मैच में ईशान किशन के साथ संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की। उन्होंने 8 गेंदों पर 22 रन जड़ दिए और इस दौरान तीन छक्के मारे। लेकिन इस मैच में विकेटकीपिंग ईशान किशन ने की, ऐसे में ये साफ हो गया कि संजू अभी भी टीम में एक बैकअप ओपनर ही हैं। ऐसे में अगर अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जाते हैं तो उन्हें संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

फिट होकर जसप्रीत बुमराह ने की वापसी 

इसके अलावा टीम इंडिया के लिए अच्छी बात ये रही कि जसप्रीत बुमराह फिट होकर टीम में वापस आ गए हैं। बुमराह भी यूएसए के खिलाफ खेले गए पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अब वह टीम में वापस आ गए हैं। नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए उन्हें सिराज की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया गया। वहां उन्होंने चार ओवर में 20 रन खर्च करते हुए एक विकेट लिया। साथ ही में उन्होंने एक डाइविंग कैच भी लिया।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया की जीत के कप्तान सूर्यकुमार यादव आल्हादित, भारतीय प्लेयर्स के साथ नामीबिया के लिए भी खोला दिल

टी20 विश्व कप 2026 अंक तालिका: भारत फिर नंबर वन, पाकिस्तान रह गया पीछे, इंग्लैंड से आगे निकली इटली

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *