आप की अदालत: BJP सांसद निशिकांत दुबे का हाथ पकड़कर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने क्या कहा था? उन्होंने खुद बताया


Nishikant Dubey- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो आप की अदालत में इस बार के मेहमान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे थे। उन्होंने शो के एंकर रजत शर्मा के सवालों के खुलकर जवाब दिए। निशिकांत ने ये भी बताया कि एक बार कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी ने निशिकांत का हाथ पकड़कर उनसे क्या कहा था।

निशिकांत ने बताई पूरी बात

निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “सोनिया गांधी के पास दो काम बचे हैं। एक, अपने बेटे को सेट करना, और दो, अपने दामाद (रॉबर्ट वाड्रा) को भेंट देना। बेटा सेट नहीं हो रहा है और दामाद को जो भेंट दी, वो ईडी, सीबीआई के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन सोनिया जी को भी पता है कि मैंने ये बातें सही कही हैं। उनको लगता है कि कुछ भी हो ये आदमी (दुबे) संसद में सही कहता है।” 

निशिकांत दुबे ने आगे कहा, “जब 2024 में अंतरिम बजट भाषण के बाद सोनिया जी सदन से बाहर आईं, तो मेरी उनसे मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे बताया कि वो राज्यसभा जा रही हैं। उस दिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। जब मैंने उनकी तबीयत  के बारे में पूछा, तो उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर कहा, ‘तुम्हारे जैसे आदमी को पार्लियामेंट में आना चाहिए।’

राहुल गांधी को बताया गैर-गंभीर व्यक्ति

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक गैर गंभीर व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी एक गैर गंभीर व्यक्ति हैं, जिन्हें संसद में बोलते समय प्रॉप्ट करने की जरूरत पड़ती है। भाजपा सांसद ने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे, तब वे राहुल गांधी के भाषणों के दौरान उन्हें प्रॉम्ट करते थे।

निशिकांत दुबे ने ये भी कहा कि अगर आप मुझसे राहुल गांधी की तुलना प्रियंका गांधी से करने को कहें, तो मैं कहूंगा कि संसद में प्रियंका ज्यादा कॉन्फिडेंट नजर आती हैं। राहुल तो मेरे इस बयान से नाराज भी हैं। अगर उनका व्यवहार ऐसा ही रहेगा, तो वे कांग्रेस पार्टी कैसे चला पाएंगे?

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *