AI समिट में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों को ढूंढ़ रही एंटी टेरर यूनिट, दिल्ली समेत 12 जगहों पर छापेमारी


Delhi AI Summit- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
एआई समिट में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ढूंढ़ रही है। अब तक एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में लिया गया है। वहीं, अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। रविवार को इन प्रदर्शनकारियों की तलाश में लगभग एक दर्जन जगहों पर छापेमारी की गई। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरेरिस्ट यूनिट की स्पेशल सेल भी बाकी प्रदर्शनकारियों की तलाश में जुटी है।

दिल्ली समेत एक दर्जन जगहों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी हिरासत में लिया गया और बाकियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने कृष्ण हरि की गाड़ी बरामद की है। इस कार से टी शर्ट और पोस्टर बरामद किए गए हैं। प्रोटेस्ट करने वाले एक और यूथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारी पांच दिन की पुलिस हिरासत में

दिल्ली की एक अदालत ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के आयोजन स्थल पर प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को शनिवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया और दिल्ली पुलिस को उनसे पूछताछ करने की अनुमति दी। गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों में बिहार से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि, बिहार से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुंदन यादव; उत्तर प्रदेश से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना से नरसिम्हा यादव शामिल हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने यह दलील देते हुए गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की पांच दिन की हिरासत का अनुरोध किया था कि उन्होंने राष्ट्रविरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी। उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। शनिवार दोपहर को चारों को न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि के सामने पेश किया गया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पांच दिन की हिरासत में पूछताछ की मांग की। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। दोपहर करीब दो बजे अदालत ने पुलिस हिरासत के अनुरोध वाली याचिका को स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

राहुल गांधी के साथ दिखा शर्टलेस प्रदर्शन का आयोजन करने वाला नेता, BJP ने साधा निशाना

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *