वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम का एक और बड़ा कारनामा, इस नामचीन अवॉर्ड के लिए पहली बार हुई नॉमिनेट


Team India Women- India TV Hindi
Image Source : AFP
भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 काफी यादगार रहा था। पिछले साल भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। उस वर्ल्ड कप को जीतने के बाद अब भारतीय महिला टीम ने एक और कारनामा किया है। वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए टीम इंडिया को लॉरेस की साल की बेस्ट टीम के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। लॉरेस स्पोर्ट ने 3 मार्च को इसकी पुष्टि की। भारतीय टीम इस अवॉर्ड जीतने के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत के दौरान सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

भारत की वर्ल्ड की बड़ी टीमों के साथ किया गया है नॉमिनेट

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम, यूरोपीय राइडर कप टीम, फ्रांस की फुटबॉल लीग की टीम पेरिस सेंट जर्मेन और मैकलारेन फॉर्मूला वन टीम जैसी बड़ी टीमों के साथ नामित किया गया है। अब देखना ये होगा कि उनकी टीम इस अवॉर्ड को अपने नाम कर पाती है या नहीं। लॉरेस स्पोर्ट ने प्रेस रिलीज में कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य (339) को हासिल किया। इसके बाद टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला खिताब जीता और इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है।

देवजीत सैकिया ने इस मौके पर क्या कहा?

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस खास मौके पर कहा कि भारतीय महिला टीम की जीत देश के क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र में एक अहम पल था। सैकिया ने कहा वर्ल्ड कप 2025 की जीत ना केवल टीम के लिए बल्कि हमारे देश के पूरे क्रिकेट पारिस्थतिकी तंत्र के लिए एक अहम पल था। उन्होंने कहा कि यह लॉरेस नामांकन उनकी कामयाबी के वैश्विक असर को दिखाता है। टीम ने युवा लड़कियों की एक नई पीढ़ी को क्रिकेट अपनाने के लिए प्रेरित किया है और हम उन नींव और सहयोग प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो आने वाले वर्षों तक इस कामयाबी को बनाए रखेंगे।

मिथुन मन्हास ने भी की महिला टीम की तारीफ

BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने महिला टीम के लिए नॉमिनेट होने के बाद कहा कि यह नामांकन महिला टीम की कड़ी मेहनत को दिखाता है। मन्हास ने कहा वैश्विक खेल की कुछ सबसे मशहूर टीमों के साथ पहचान मिलना उनकी कड़ी मेहनत और भारत में महिला क्रिकेट के बढ़ते कद को दिखाता है। इसके साथ ही टीम पुरुष लॉरेस वर्ग के लिए नामित हुए भारतीय खिलाड़ियों के खास समूह में शामिल हो गई है जिसमें विनेश फोगाट (2019), नीरज चोपड़ा (2022), और ऋषभ पंत (2025) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

पहले सेमीफाइनल के लिए क्या होगी साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI? टीम में हो सकते हैं तीन-तीन बदलाव

टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से क्यों बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया? ट्रैविस हेड ने बताई टीम की बड़ी कमजोरी

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *