धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस टक्कर से घबराए टॉक्सिक के मेकर्स? 1 महीना आगे बढ़ा दी रिलीज डेट


Toxic- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@YASH
टॉक्सिक

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी औऱ इसकी बॉक्स ऑफिस टक्कर धुरंधर 2 के साथ होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने रिलीज से कुछ दिनों पहले इसकी टॉक्सिक की रिलीज को करीब 1 महीना आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। अब टॉक्सिक 4 जून 2026 को रिलीज होगी। मेकर्स ने बुधवार को इसकी घोषणा की है और एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। 

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के निर्माताओं द्वारा जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह फिल्म अब 4 जून, 2026 को विश्व स्तर पर रिलीज होगी। घोषणा पोस्ट साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने वैश्विक दर्शकों के लिए सिनेमा बनाने की दृष्टि से परिकल्पित किया है। कन्नड़ और अंग्रेजी में फिल्माई गई यह फिल्म देश और दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने के दृढ़ विश्वास के साथ बनाई गई है। वर्षों के अथक परिश्रम के बाद, हम 19 मार्च को अपनी फिल्म आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्साहित थे। हालांकि, वर्तमान अनिश्चितता, विशेष रूप से मध्य पूर्व में, ने ऐसी स्थिति उत्पन्न कर दी है जो व्यापकतम दर्शकों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने के हमारे लक्ष्य को प्रभावित करती है।’ नोट में आगे कहा गया, ‘इसलिए, हमारे सहयोगियों और दर्शकों के हित में, हमने रिलीज़ की तारीख बदलने का कठिन लेकिन सोच-समझकर निर्णय लिया है। हम आपकी समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद करते हैं और आपके निरंतर प्यार और समर्थन की आशा करते हैं। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ अब 4 जून 2026 को अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

धुरंधर 2 से होने वाली थी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत

यश भले ही कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार हैं लेकिन उनकी स्टारडम का जलवा नॉर्थ में भी खूब देखने को मिलता है। बीते दिनों यश की फिल्म केजीएफ के दोनों पार्ट्स सुपरहिट रहे थे और लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इसी तर्ज पर एक और कहानी यश लेकर आ रहे हैं। लेकिन इस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही थी कि 19 मार्च को ही टॉक्सिक के साथ धुरंधर 2 भी रिलीज हो रही थी। अब धुरंधर बॉलीवुड इतिहास की सबसे खास फिल्मों में से एक बन गई है। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की बल्कि पायरेसी में भी अनकहे रिकॉर्ड बनाए हैं। अब इस धुरंधर का अगला पार्ट धुरंधर 2 इसी महीने का 19 मार्च को रिलीज हो रही है। अब टॉक्सिक के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है और अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- होली रील्स के लिए परफेक्ट हैं 5 बॉलीवुड गाने, रंगों के साथ डांस की धूम से दोगुना हो जाएगा मजा

होली पर चाहकर भी मिस नहीं कर सकते गाना, अमिताभ बच्चन, जया और रेखा की 1981 में आई फिल्म आज भी है खास

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *