Israel और US से युद्ध के बीच ईरान में एक निकाह ऐसा भी, “बारूदों का सोफा…हाथों में राइफल्स और मशीन गन की गवाही”


ईरान में हाथ में राइफल लेकर निकाह करते दूल्हा और दुल्हन।- India TV Hindi
Image Source : X@RT_COM
ईरान में हाथ में राइफल लेकर निकाह करते दूल्हा और दुल्हन।

तेहरानः इजरायल और अमेरिका से चल रही जंग के बीच ईरान में एक निकाह दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बिंदु बन गया है। यहां एक ईरानी जोड़े ने बारूद के बक्से पर बैठकर निकाह रचाया और उसे ही सोफा मान लिया। निकाह करते वक्त ईरानी दूल्हे और दूल्हन दोनों के हाथों में राइफल्स है और उनके पास में तैनात मशीन गन इस पल की गवाही देती नजर आ रही है। आरटी डॉट कॉम ने एक्स पर इस पल का वीडियो शेयर किया है। 


खुले आसमान में कड़ी सुरक्षा के बीच निकाह

वीडियो में देखा जा रहा है कि इस जोड़े के पीछे सशस्त्र समर्थक जमा हैं। यह निकाह बीच सड़क पर ईरान में अमेरिका और इज़रायल बमबारी बढ़ने के बीच हो रहा है। जो कि ईरान सरकार के प्रति समर्थन का प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी है। यह निकाह शुक्रवार को किया गया। युद्ध की आग में ईरान के इस जोड़े ने अपनी शादी को यादगार बनाया। 

बारूद के ढेर पर पूरी की शादी की रस्में

ईरानी दूल्हा-दुल्हन ने गोला-बारूद के डिब्बे पर खड़े होकर शादी की रस्में पूरी कीं। वह दोनों निकाह के दौरान अपने हाथों में राइफल्स थामे हुए थे। उनके ठीक बगल में एक माउंटेड मशीन गन लगी हुई थी, जबकि पीछे सशस्त्र समर्थक और प्रदर्शनकारी जमा थे, जो “इज़रायल मुर्दाबाद” और “अमेरिका मुर्दाबाद” के नारे लगा रहे थे। यह घटना ऐसे समय हुई जब अमेरिका और इज़रायल की ओर से ईरान हमले तेज कर दिए गए हैं। फरवरी के आखिरी में शुरू हुए इस संघर्ष में तेहरान और अन्य शहरों पर सैकड़ों हमले हो चुके हैं, जिसमें ईरान के सैन्य ठिकाने, मिसाइल साइटें और सरकारी इमारतें निशाना बनी हैं। 


बरसती रहीं मिसाइलें, होता रहा निकाह

यह शादी कुद्स डे रैलियों के दौरान हुई, जहां राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन भी जनता के बीच शामिल हुए थे। जोड़े ने इस अनोखे तरीके से सरकार के प्रति एकजुटता और युद्ध के खिलाफ दृढ़ता दिखाई। राज्य मीडिया ने तस्वीरें और वीडियो जारी किए, जिसमें दंपति खुशी से मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं, जबकि पृष्ठभूमि में युद्ध के निशान साफ हैं। हमलों के बावजूद हजारों लोग सड़कों पर उतर रहे हैं, फिलिस्तीन समर्थन में नारे लगा रहे हैं। यह घटना मध्य पूर्व के बढ़ते तनाव को उजागर करती है। 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *