ODI World Cup 2027 में खेलेंगे विराट और रोहित? युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल


ODI World Cup 2027: 2027 में ICC द्वारा वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। ये वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होगा। इस वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने बड़ी भविष्यवाणी की है। युवराज ने बताया है कि इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा की भूमिका क्या होने वाली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले साल से भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। दोनों दिग्गजों का अगला लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का है।

रोहित और कोहली को अपनी भूमिका पता होनी चाहिए- युवराज सिंह

आपको बता दें कि पिछले साल कोहली और रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब सिर्फ 50 ओवर के फॉर्मेट में खेलते हैं। पूर्व क्रिकेटर युवराज का मानना है कहा कि करियर के इस पड़ाव पर रोहित और कोहली के लिए अनिश्चितता की स्थिति ठीक नहीं है। स्पोर्ट्स तक पर एक इंटरव्यू के दौरान युवराज ने कहा कि जो खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, उन्हें स्पष्टता देना बहुत महत्वपूर्ण है। कप्तान, कोच और चयनकर्ताओं को इन खिलाड़ियों के साथ बैठकर खुलकर बात करनी चाहिए कि वे भविष्य को कैसे देख रहे हैं।

युवराज सिंह ने किया यशस्वी जायसवाल का जिक्र

युवी ने आगे कहा कि आपको ऐसा लगेगा कि भले ही मैनेजमेंट के साथ उनकी बातचीत अच्छी न भी हो तो भी आपने अपनी तरफ से प्रयास किया। हो सकता है कि वह बातचीत सुखद न रहे, लेकिन कम से कम आपने अपनी ओर से कोशिश तो की। यशस्वी जायसवाल ने पिछले वनडे में शतक लगाया था लेकिन वह बेंच पर हैं। आप जायसवाल को कब तैयार करेंगे? आपके पास अगले साल वर्ल्ड कप है। युवराज सिंह का मानना है अगर भारतीय टीम वनडे विश्व कप खेलने जा रही है तो उसे अभी से टीम तैयार शुरू करनी चाहिए।

2027 वर्ल्ड कप के लिए अभी से तैयारी शुरू करनी चाहिए

2011 वर्ल्ड कप के चैंपियन खिलाड़ी युवराज ने कहा कि अगर आप वर्ल्ड कप में जा रहे हो, तो उन खिलाड़ियों को कई मैच खेलने चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा कि आप किसी को टीम से बाहर निकाल दें। लेकिन अगर आप 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे हैं, तो आपको अपनी टीम की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। युवा खिलाड़ियों को काफी सारे मैच खिलाने होंगे। अभी से फैसला ले लो। ऐसा नहीं होना चाहिए कि आखिरी समय में कोई सीनियर खिलाड़ी चोटिल हो जाए और आपके पास कोई तैयार युवा खिलाड़ी न हो।

यह भी पढ़ें

DC vs MI: जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस लिस्ट में पहुंच सकते हैं दूसरे नंबर पर

IPL 2026 में कौन सी टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में? केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, RCB को रखा बाहर

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *