
शाहरुख खान और रोहित शर्मा।
मुंबई में हाल ही में हुए यूनाइटेड इन ट्रायम्फ इवेंट में उस पल ने हर किसी का दिल जीत लिया, जिसका इंतजार फैंस बरसों से कर रहे थे, जब सिनेमा का बादशाह और क्रिकेट का हिटमैन दोनों ही आमने-सामने बैठे, दिल खोलकर बातें करते नजर आए। शाहरुख खान और रोहित शर्मा की यह मुलाकात सिर्फ एक इवेंट का हिस्सा नहीं थी, बल्कि भारतीय पॉप कल्चर के दो सबसे चमकदार सितारों का एक ही फ्रेम में चमकना था। दोनों एक-दूसरे की बातों को ध्यान से सुनते और समझते दिखे। इसके वीडियो सामने आए जिन्हें देखने के बाद नेटिजन्स भी क्रेजी हो रहे हैं। फैंस का यही सवाल है कि इन दोनों की बीच आखिर क्या बातें हो रही होंगी, क्या ये फिल्मों के बारे में बात कर रहे होंगे या फिर क्रिकेट के बारे में।
दोनों के बीच हुईं गहरी बातें
सोमवार को आयोजित इस इवेंट से सामने आए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं। एक खास वीडियो में शाहरुख और रोहित एक-दूसरे के बगल में बैठे बातचीत करते दिखे। ऐसा लगा मानो शाहरुख ने रोहित से कोई दिलचस्प सवाल पूछा हो और रोहित पूरे ध्यान और सहजता के साथ उसका जवाब दे रहे हों। रोहित की बातों को सुनते हुए शाहरुख का सिर हिलाना, उनकी मुस्कान और आखिर में तालियों के साथ बातचीत का खत्म होना, सब कुछ बेहद नेचुरल और दिल जीत लेने वाला था।
यहां देखें वीडियो
शाहरुख का स्टाइल था शानदार
इस मौके पर शाहरुख खान अपने स्टाइल में भी पूरी तरह छाए रहे। काली शर्ट के साथ मैचिंग ब्लेजर और पैंट और ऊपर से बीनी उनका लुक उतना ही कूल था जितनी उनकी मौजूदगी। वहीं रोहित शर्मा भी अपने शांत, आत्मविश्वासी अंदाज में नजर आए, जैसा कि फैंस उन्हें मैदान पर देखते आए हैं। वीडियो सामने आते ही फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, ‘अपने-अपने फील्ड के सुपरस्टार एक क्रिकेट में, दूसरा सिनेमा में।’ तो किसी ने इसे बॉलीवुड का किंग × क्रिकेट का किंग करार दिया। एक यूजर ने भावुक होकर कहा कि रोहित और शाहरुख को साथ में बातचीत करते देखना किसी आइकॉनिक मोमेंट से कम नहीं था।
फैंस ने किया रिएक्ट
कुछ फैंस ने इस पल को ‘मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ तक कह दिया, जहां महानता, महानता से मिल रही है। एक ट्वीट में लिखा गया, ‘मेरी स्क्रीन उनकी महानता से टूट गई! बॉलीवुड के बादशाह और क्रिकेट के हिटमैन बस आराम से चिल कर रहे हैं।’ वहीं एक और फैन ने खुशी जताते हुए कहा कि आखिरकार रोहित शर्मा और शाहरुख खान को एक ही फ्रेम में देखने का सपना पूरा हुआ। यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान ने रोहित शर्मा के लिए अपने दिल की बात कही हो। साल 2023 में एक फैन के सवाल पर शाहरुख ने रोहित की तारीफ करते हुए कहा था कि वे न सिर्फ बेहतरीन खिलाड़ी हैं, बल्कि उनके साथ बिताए कुछ निजी पल भी बेहद खास रहे हैं। काम की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की आने वाली फिल्म किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अक्षय ओबेरॉय जैसे बड़े नाम शामिल हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है।
ये भी पढ़ें: 14 साल में पूरी तरह बदल गया I am Kalam का छोटू, जीता था नेशनल अवॉर्ड, अब IMDb हाईएस्ट 9.1 रेटेड सीरीज का है हीरो
