बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में जैश आतंकी के साथ भारतीय सेना की मुठभेड़, राजौरी में नियंत्रण रेखा पर ड्रोन घुसपैठ


 Breaking News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
Breaking News

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़। तलाशी अभियान के दौरान जैश के आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। राजौरी में नियंत्रण रेखा पर ड्रोन घुसपैठ की फिर से खबर; भारतीय सेना ने गोलीबारी की।

जम्मू संभाग के जिला राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ सटे केरी सेक्टर में बीते 48 घंटों के भीतर दूसरी बार संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ड्रोन की गतिविधि सामने आते ही सीमा पर तैनात अलर्ट भारतीय सेना के जवानों ने सतर्कता बरतते हुए उन्हें निशाना बनाने के लिए फायरिंग की।

सूत्रों के अनुसार, ड्रोन की यह गतिविधि सीमा पार से निगरानी या किसी संदिग्ध उद्देश्य से की जा रही हो सकती है। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान या घुसपैठ की पुष्टि नहीं हुई है।


घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सेना और सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं और तलाशी अभियान भी तेज कर दिया गया है।

बीते 48 घंटे पहले पांच जगहों पर ड्रोन देखे थे जिन में राजौरी, पुंछ, सांबा,नौशहरा के क्षेत्र शामिल हैं। इस से पहले शुरुआती जनवरी से अभितक कई ड्रोन के मामले आने आए हैं जिन में पाकिस्तान की और से भेजे गए ड्रोन में नशे की खेप और हथियार और विस्फोटक बरामद हो चुके हैं।

इस के साथ लगातार जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा के आस पास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान बड़े पैमाने पर चल रहे हैं जिन में जम्मू कश्मीर पुलिस एसओजी, सीआरपीएफ, सीमा सुरक्षा बल और भारतीय सेना शामिल है। 

दूसरी और आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है हर एक चौक चौराहे पर नजर रखी जा रही है लोगों से पूछताछ की जा रही है।

(जम्मू कश्मीर से राही कपूर की रिपोर्ट)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *