घूमने के लिए बेस्ट है नवंबर का महीना, इन जगहों पर जाकर अपने सफर को बना सकते हैं खूबसूरत tour tips best tourist destinations of India list visit in November winter month


Tourist Destinations- India TV Hindi News

Image Source : FREEPIK
Tourist Destinations

November Tourist Destinations List: नवंबर का महीना हल्की-हल्की गुनगुनी धूप और मीठी सी सर्द भरी शामों के लिए जाना जाता है। ऐसे में ये महीना बाहर घूमने के लिए परफेक्ट होता है। अगर आप भी अभी या आने वाले दिनों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाकर आप अपना नवंबर महीना को यादगार बना सकते हैं। इन जगहों पर जाकर आप परिवार, दोस्तों और अपने खास लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

कुर्ग (कर्नाटक)

अगर आप नेचर प्रेमी हैं तो कुर्ग आपके लिए परफेक्ट जगह साबित हो सकता है। दक्षिण यात्रा के लिए नवंबर का महीना बेस्ट होता है। कुर्ग में आप चाय, कॉफी के बागान और जंगल घूमने का मजा ले सकते हैं। यहां आप झरने की खूबसूरती भी देख सकते हैं।

जैसलमेर (राजस्थान) 

राजस्थान घूमने के लिए सर्दी का समय काफी अच्छा माना जाता है। तो आप जैसलमेर जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां आप राजस्थानी कल्चर, फूड्स और संगीत का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही आपको जैसलमेर का किला और रेगिस्तान की भी सैर कर सकते हैं।

मनाली  (हिमाचल प्रदेश)

अगर आपको बर्फबारी और पहाड़ देखने का शौक है तो आप हिमाचल के मनाली जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। नवबंर का महीना यहां जाने के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है। मनाली में आप कई तरह के एडवेंचर का भी मजा ले सकते हैं।

उज्जैन  (मध्य प्रदेश)

अगर आप परिवार के साथ धार्मिक जगहों पर जाना चाहते हैं तो उज्जैन बेस्ट ऑप्शन होगा। यहां आप बाबा महाकाल के दर्शन के साथ उज्जैन के कई खूबसरत जगहों का आनंद ले सकते हैं।

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

वाराणसी को काशी और बनारस के नाम से भी जाना जाता है। घाटों का यह शहर नवंबर महीने में स्वर्ग सा लगता है। यहां आप दिन में काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ शाम में गंगा आरती देखकर भक्तीमय में महसूस कर सकते हैं। बनारस शहर फूडी लोगों के लिए बेस्ट है। यहां कई तरह के चाट और पकवान मिलते हैं।

ये भी पढ़ें-

फॉरेन ट्रिप्स में हो रही है बजट प्रॉब्लम, तो जानिए 1 नहीं बल्कि 6 बजट फ्रेंडली फॉरेन ट्रिप्स के बारे में यहां

kashmir: चिनार से लाल हुई कश्मीर की धरती, पर्यटक सुहावने मौसम का ले रहे आनंद

Sundarbans: जानवरों के लिए जन्नत कही जाने वाली सुंदरवन की ये आश्चर्यजनक जानकारी खतरनाक होने के साथ है रोचक भी!

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *