दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की सूची, 250 उम्मीदवारों के हैं नाम, जानिए किसे मिला टिकट


दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की सूची- India TV Hindi News

Image Source : FILE
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की सूची

दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए अन्य पार्टियों के साथ ही कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। इसी कड़ी में दिल्ली नगर निगम-2022 के चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। जानिए इस सूची में किन प्रत्याशियों को टिकट मिला है। कांग्रेस ने रविवार को जारी लिस्ट में सभी 250 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने ट्वीट संदेश में कहा कि मुझे एमसीडी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अनुमोदित लिस्ट की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। एमसीडी चुनाव में सोमवार 14 नवंबर को नामांकन की अंतिम तिथि है।

सबसे आखिरी में कांग्रेस की सूची जारी

इससे पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सबसे आखिरी में कांग्रेस की सूची आई है। दिल्ली में एमसीडी चुनाव में 4 दिसंबर को मतदान होगा। 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

7 नवंबर से शुरू हो गए थे नामांकन, नाम वापसी की तारीख 19 नवंबर

दिल्ली में 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो गए थे। नामांकन पत्र की 16 नवंबर तक स्क्रूटनी होगी। 19 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दिल्ली में विधानसभा 70 सीटें हैं. लेकिन, 2 सीटों चुनाव नहीं होंगे। ऐसे में 68 विधानसभा सीटों पर होंगे, इनमें 250 वार्ड हैं। यहां चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे।

वोटिंग के दौरान ईवीएम का उपयोग

पिछली बार की तरह ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। 50 हजार से ज्यादा ईवीएम रखी गई हैं। सबसे पहले मॉक पोल होगा। नोटा का इस्तेमाल होगा। मतदाताओं को वोटिंग के लिए फोटोग्राफ युक्त आईडी कार्ड दिखाना होगा। चुनाव में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती होगी।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें दिल्ली सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *