महाराष्ट्र में रोकनी पड़ी ‘कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा’, जानें क्या है वजह?


कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा- India TV Hindi News

Image Source : PTI
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की है, बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारों पर हर दिन कई आरोप लगाते सुने जाते हैं। राहुल के बीजेपी पर हमला करने का तरीका पहले से और ज्यादा शार्प हो गया है। इसी सिलसिले में राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में यात्रा के छठे दिन शनिवार रात कलमनुरी में एक जनसभा को संबोधित किया और कहा कि उनके नेतृत्व में हो रहे इस पैदल मार्च का संदेश है कि भारत को बांटा नहीं जा सकता और नफरत को फैलने नहीं दिया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने वेदांता-फॉक्सकॉन और टाटा एयरबस जैसी बड़ी परियोजनाओं के महाराष्ट्र से गुजरात स्थानांतरित होने को लेकर राज्य और केंद्र सरकारों पर भी निशाना साधा। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा शनिवार को 66वें दिन में प्रवेश कर गई और अब तक छह राज्यों के 28 जिलों से गुजर चुकी है। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने रविवार को महाराष्ट्र में एक दिन का विराम लिया है और यह सोमवार को हिंगोली जिले के कलमनुरी से वाशिम के लिए प्रस्थान करेगी। 

जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताई यात्रा रोकने की वजह

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने शनिवार रात एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा का 66वां दिन हिंगोली जिले में समाप्त होने वाला है। दिन भर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दुख की बात है कि हमने अपने सहयोगी राजीव सातव को पिछले साल जून (2021) में कोविड-19 के कारण खो दिया था, जिन्होंने लोकसभा में हिंगोली का प्रतिनिधित्व किया था। वह हमारी यादों में बने रहेंगे। कल विश्राम का दिन है।’’ 

20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा

यात्रा कुल 3,750 किलोमीटर की आधी दूरी तय कर चुकी है। इसने सात नवंबर की रात को पड़ोसी राज्य तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश किया और पश्चिमी राज्य के नांदेड और हिंगोली जिलों से होकर गुजरी। कांग्रेस की जन संपर्क पहल 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने से पहले महाराष्ट्र के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह लगभग 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जम्मू कश्मीर में समाप्त होने से पहले 12 राज्यों से होकर

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *