
बिहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही
बिहार के सरकारी अस्पतालों से लापरवाही की खबरें आना कोई नई बात नहीं है। लेकिन आज जो लापरवाही सामने आई है, वो जानकर आपके अंदर सिहरन पैदा हो जाएगी। दरअसल खगड़िया के अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण (नसबंदी) के लिए पहुंची महिलाओं को बिना बेहोशी का इंजेक्शन दिए ही ऑपरेशन कर दिया गया। महिलाओं की माने तो वह ऑपरेशन के समय दर्द से कराहती रहीं, लेकिन उसके बाबजूद भी डॉक्टर ने बिना बेहोश किए ही ऑपरेशन कर दिया।
दो दिन पहले ही आया था एक और मामला
वहीं खगड़िया सिविल सर्जन की मानें तो बंध्याकरण के समय मरीज को बेहोशी का इंजेक्शन देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया है तो पुरे मामले की जांच करवाकर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि दो दिन पहले ही परबता पीएचसी में बंध्याकरण कराने पहुंची महिला को बेहोशी की सुई देने के बाद जमीन पर ही सुला दिया गया था। बार-बार मरीजों के साथ हो रही लापरबाही से खगड़िया के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
