Highlights: गुजरात में अबकी बार किसकी सरकार? देखें इंडिया टीवी-मैटेराइज का सर्वे। Opinion Poll On Gujarat Live Whose government this time in Gujarat Election Know the mood of the public


Opinion Poll On Gujarat- India TV Hindi News

Image Source : INDIA TV
गुजरात में किसकी सरकार बनेगी? जानें इस सर्वे में

Opinion Poll On Gujarat Highlights: गुजरात विधानसभा का चुनाव नजदीक है। इस बार यहां आम आदमी पार्टी भी बीजेपी के खिलाफ ताल ठोक रही है। ऐसे में इंडिया टीवी ने इस चुनाव को लेकर जनता की राय जानी है। आज इस वक्त क्या सोच रहा है गुजरात का वोटर? 1 दिसंबर और 5 दिसंबर वो बीजेपी को वोट देगा तो क्यों देगा? वो कांग्रेस की ओर जाएगा तो क्या सोचकर जाएगा? केजरीवाल और ओवैसी कितने वोट पाएंगे? अबकी बार, गुजरात में किसकी बनेगी सरकार? इन्हीं सवालों का जवाब जानने के लिए इंडिया टीवी-मैटेराइज का ये सर्वे देखिए। इस सर्वे में 7 से 17 नवंबर के बीच 45,500 लोगों से बात की गई। 45,500 सैंपल साइज में 27,300 पुरुष और 18,200 महिलाएं शामिल हैं। सभी 182 विधानसभा सीटों पर करीब 250-250 लोगों से बात की गई। 

 

Opinion Poll On Gujarat Live: 19 NOV 2022

Refresh


  • 7:06 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    गुजरात चुनाव: इंडिया टीवी-मैटेराइज के सर्वे में किसकी बन रही सरकार?

    इंडिया टीवी-मैटेराइज के सर्वे में गुजरात में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। गुजरात में बीजेपी को 182 में से 113 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 62 सीट,
    आप को 6 सीट और अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान है।