Nov 25, 2022
11:45 PM (IST)
जम्मू और कश्मीर: कुकर में आईईडी का पता चला, जांच जारी
जम्मू और कश्मीर: शोपियां पुलिस और 44 राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने एक बड़ी घटना को टाल दिया है। शोपियां पुलिस ने बताया कि शोपियां के इमामसाहिब में एक कुकर में रखे एक आईईडी का पता चलने पर इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच चल रही है।
Nov 25, 2022
11:40 PM (IST)
‘आप’ के नेता डिप्रेशन का शिकार: बोले हरियाणा के गृहमंत्री
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली में कहा कि AAP की राज्यों में जो राजनीतिक पिटाई हुई है और जो हिमाचल, गुजरात और दिल्ली में होने वाली है AAP के नेता डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं। डिप्रेशन के मरीज को अपने साए से भी डर लगता है। हर वक्त लगता है कि मेरे ऊपर कोई ना कोई हमला कर देगा।
Nov 25, 2022
11:08 PM (IST)
गुजरात: सरकार बदलेगी तो महंगाई से मिलेगी मुक्ति: अशोक गहलोत
गुजरात चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों का प्रचार अभियान जारी है। इसी बीच अहमदाबाद में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात में महंगाई और बेरोजगारी बद से बदतर हो गई है। अगर इस बार यहां सरकार बदलती है तो पूरे देश को फायदा होगा। क्योंकि पीएम मोदी समझेंगे कि वह महंगाई से हार गए हैं और इसे नियंत्रित करने के लिए कदम उठाएंगे।
Nov 25, 2022
10:56 PM (IST)
फ्रिज के कंप्रेसर में विस्फोट से लगी आग
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के रॉयल नेस्ट सोसाइटी के एक किचन में रखे रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में हुए विस्फोट के कारण आग लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
Nov 25, 2022
9:46 PM (IST)
सांसदों से मिले उपराष्ट्रपति धनखड़
दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने आवास पर कई सांसदों से बातचीत की।
Nov 25, 2022
9:14 PM (IST)
पहले 6 घंटे बिजली मिलती थी, अब 24 घंटे आपूर्ति: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में अहमदाबाद के नरोडा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले गांवों में 5-6 घंटे बिजली मिलती थी, लेकिन अब गुजरात के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती है।
Nov 25, 2022
9:08 PM (IST)
रेपिस्ट को थेरेपिस्ट बना दिया: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली के CM अविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। इन्होंने (अरविंद केजरीवाल) जेल में भी मसाज का इंतजाम कर दिया। इन्होंने शिक्षा में भी अच्छा काम किया जो लोग रेपिस्ट थे उसे थेरेपिस्ट बना दिया। मनीष सिसोदिया को तो शर्म आनी चाहिए, रेपिस्ट को थेरेपिस्ट बना दिया। वे सरेआम दुनिया के सामने धूल झोंकने का काम करते हैं।
Nov 25, 2022
9:08 PM (IST)
रेपिस्ट को थेरेपिस्ट बना दिया: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली के CM अविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। इन्होंने (अरविंद केजरीवाल) जेल में भी मसाज का इंतजाम कर दिया। इन्होंने शिक्षा में भी अच्छा काम किया जो लोग रेपिस्ट थे उसे थेरेपिस्ट बना दिया। मनीष सिसोदिया को तो शर्म आनी चाहिए, रेपिस्ट को थेरेपिस्ट बना दिया। वे सरेआम दुनिया के सामने धूल झोंकने का काम करते हैं।
Nov 25, 2022
8:44 PM (IST)
आज नहीं हुआ आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट
आफताब को आज पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए ले जाया गया, लेकिन स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा का कहना है पॉलीग्राफी टेस्ट आज नहीं हुआ। इसकी क्या वजह रही ये अभी पुलिस ने शेयर नहीं की। आफताब को आज पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए बैठाया गया था, पर टेस्ट कंडक्ट नहीं हो पाया।
Nov 25, 2022
8:40 PM (IST)
राहुल, प्रियंका और वाड्रा ने की नर्मदा की आरती
मध्य प्रदेश: खरगोन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा और रोबर्ट वाड्रा ने नर्मदा के ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा आरती की।
Nov 25, 2022
7:44 PM (IST)
जांची जाएगी पॉलीग्राफ टेस्ट की 3 दिन की प्रोसेस
FSL सूत्रों के मुताबिक आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट कंडक्ट करने वाली टीम आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट की 3 दिन की प्रोसेस को एनालाइज करेगी। FSL सूत्रों का कहना है कि एनालाइज करने के बाद टीम फैसला लेगी की आफताब को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए बुलाना है या फिर नार्को की तैयारी करनी है।
Nov 25, 2022
6:52 PM (IST)
दिल्ली सरकार के खिलाफ झूठी रिपोर्ट बनाई गई: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप मढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शराब घोटाले की कहानी बनाई और मेरे आवास पर CBI की छापेमारी करवाई। CBI की चार्जशीट से आज साफ हो गया कि मनीष सिसोदिया को झूठा बदनाम किया जा रहा था। भाजपा ने LG और CS के माध्यम से दिल्ली सरकार के खिलाफ झूठी रिपोर्ट बनाई।
Nov 25, 2022
6:24 PM (IST)
महाराष्ट्र-कर्नाटक की सीमा पर बसे 865 गांवों को शिंदे सरकार देगी सहायता
कर्नाटक सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा फैसला लिया। है। इसके अनुसार महाराष्ट्र-कर्नाटक की सीमा पर बसे 865 गांवों को महाराष्ट्र सरकार सहायता मुहैया कराएगी। इन गांवों में मौजूद सामाजिक, धार्मिक संगठन और संस्थाओं को मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री चैरिटेबल डोनेशन फंड के जरिए 865 गांवों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। इन गांव में मौजूद धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, सामाजिक और सार्वजनिक संस्थाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने महाराष्ट्र की सीमा पर बसे जिन गांव में कन्नड़ भाषी लोग रहते हैं उन गांव को आर्थिक और सामाजिक सहायता मुहैया कराने का विश्वास दिलाया था।
Nov 25, 2022
6:04 PM (IST)
केजरीवाल ने 7 साल में एक भी स्कूल नहीं खोला
स्मृति ईरानी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमारी शिक्षा प्रणाली का मजाक उड़ाया, लेकिन केजरीवाल ने 7 वर्ष में अपने विधानसभा में एक स्कूल भी नहीं खोला। आप के नेता आएं या मिले तो उनसे पूछें कि शराब घोटाले में कितने मंत्री शामिल हैं। उनसे पूछना कि ये कैसा राजनीति है कि जेल में एक मंत्री बच्ची से रेप करने वाले से क्यों मालिश करता था।
Nov 25, 2022
6:04 PM (IST)
जिनको हमने अमेठी से भगाया, वे देश में घूम रहे हैं: स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि जिनको हमने अमेठी से भगाया, आज वो देश में घूम रहे हैं। यही नहीं, उनकी भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगते हैं।
Nov 25, 2022
4:30 PM (IST)
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी का आज फिर पॉलीग्राफ टेस्ट
दिल्ली आफताब को लेकर पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए पहुंची है। रोहिणी की FSL लैब में पहुंची है पुलिस।
Nov 25, 2022
4:19 PM (IST)
सत्येंद्र जैन की याचिका पर फैसला टला, अब कल दोपहर पारित होगा
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जेल में बंद AAP मंत्री सत्येंद्र जैन की खाने की याचिका पर फैसला टाल दिया। आदेश कल दोपहर 2 बजे पारित किया जाएगा।
Nov 25, 2022
2:56 PM (IST)
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के निकट बस पलटने से 16 पर्यटक घायल
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के बाहरी इलाके में गुरुवार देर रात एक निजी बस के पलट जाने से उसमें सवार 16 पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ से मनाली जा रही बस देर रात दो बजे पलट गई। बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि तीन घायलों- महाराष्ट्र निवासी आशीष मिगारे और राजस्थान निवासी हर्ष व्यास और पूर्वी जैन को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (पीजीआई) चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
Nov 25, 2022
2:10 PM (IST)
श्रद्धा हत्याकांड: श्रद्धा के क्लास फ़्रेंड रजत शुक्ला को दिल्ली पुलिस ने भेजा समन
श्रद्धा हत्या मामले में श्रद्धा के क्लास फ़्रेंड रजत शुक्ला को दिल्ली पुलिस ने समन भेजा है। दिल्ली पुलिस ने उसे उसका बयान दर्ज करवाने के लिए आज बुलाया है। दिल्ली पुलिस रजत का बयान दर्ज करेगी।
रिपोर्ट- राजीव
Nov 25, 2022
2:10 PM (IST)
भारत का इतिहास सिर्फ गुलामी का इतिहास नहीं है, योद्धाओं और विजय का इतिहास है- मोदी
भारत का इतिहास सिर्फ गुलामी का इतिहास नहीं है। भारत का इतिहास योद्धाओं, विजय का इतिहास है। भारत का इतिहास अत्याचारियों के विरुद्ध अभूतपूर्व शौर्य और पराक्रम दिखाने का इतिहास है। भारत का इतिहास जय का है। भारत का इतिहास जंग का है, त्याग, तप का है…: PM नरेंद्र मोदी
Nov 25, 2022
12:38 PM (IST)
लाचित बरफूकन की 400वीं जयंती समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लाचित बरफूकन की 400वीं जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें वीर लाचित की 400वीं जन्म जयंती मनाने का सौभाग्य उस कालखंड में मिला है जब देश अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह ऐतिहासिक महोत्सव असम के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है। पीएम ने कहा कि आज देश गुलामी की मानसिकता को छोड़ अपनी विरासत पर गर्व करने के भाव से भरा हुआ है। आज भारत न सिर्फ अपनी सांस्कृतिक विविधता को मना रहा है बल्कि अपनी संस्कृति के ऐतिहासिक नायक-नायिकाओं को गर्व से याद भी कर रहा है।
Nov 25, 2022
11:45 AM (IST)
लचित बरफुकन की 400वीं जयंती समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, राज्यपाल जगदीश मुखी, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अन्य ने दिल्ली में लचित बरफुकन की 400वीं जयंती समारोह में भाग लिया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
Nov 25, 2022
11:22 AM (IST)
अब आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद में भी कमिश्नरेट व्यवस्था लागू
कानून-व्यवस्था योगी सरकार की पहली प्राथमिकता रहती है। इसी को लेकर योगी कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद में भी कमिश्नरेट व्यवस्था लागू कर दी गई है। सूबे के अब 7 जिलों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू है। लखनऊ, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर और कानपुर में पहले से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू है।
Nov 25, 2022
11:13 AM (IST)
प्रह्लाद जोशी ने शीतकालीन सत्र से पहले 6 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद के शीतकालीन सत्र में उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण विधायी कार्यों और मुद्दों पर चर्चा करने के लिए शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले 6 दिसंबर को संसद में लोकसभा और राज्यसभा के फ्लोर नेताओं की एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
Nov 25, 2022
10:30 AM (IST)
रमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल आज हो रही पूरी, करना होगा सरेंडर
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल का वक्त आज पूरा हो रहा है। शाम 5 बजे से पहले गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल-प्रशासन के सामने पेश होकर सरेंडर करना होगा। डेरा के मुताबिक दोपहर बाद गुरमीत राम रहीम गुरमीत रोहतक की सुनारिया जेल में वापिस लौट जाएगा।
रिपोर्टर- पुनीत परींजा
Nov 25, 2022
9:39 AM (IST)
उत्तर पश्चिमी चीन के झिंजियांग उइगुर में इमारत में आग, दस लोगों की मौत
उत्तर पश्चिमी चीन के झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी उरुमकी में गुरुवार रात एक 21 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज और आगे की जांच जारी है: चीन का ग्लोबल टाइम्स
Nov 25, 2022
9:36 AM (IST)
श्रद्धा और आफ़ताब के 2 दोस्तों के साकेत कोर्ट में बयान दर्ज
श्रद्धा मर्डर केस में श्रद्धा और आफ़ताब के 2 दोस्तों के बयान दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में दर्ज कराए हैं। सीआरपीसी 164 के तहत ये बयान दर्ज किए गए हैं। दोनों ने बताया था कि आफ़ताब श्रद्धा को मारता-पीटता था और जान से मारने की धमकी देता था। जो जबड़ा बरामद हुआ था उसमें कुछ बाल मिले ,ये बाल महिला के हैं, बाल डीएनए जांच के लिए भेजे गए हैं। श्रद्धा और आफ़ताब का एक कॉमन फ्रेंड जो बैंगलोर में है, दिल्ली पुलिस उससे संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।
(रिपोर्ट- अभय पराशर)
Nov 25, 2022
8:43 AM (IST)
बिहार: मिथिला विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष को ‘सर तन से जुदा’ की धमकी
बिहार: दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष को ‘सर तन से जुदा’ की धमकी भरा पत्र मिला। विभागाध्यक्ष ने बताया, “पत्र में मुझे, मेरे परिवार वालों को ‘सर तन से जुदा’ की धमकी मिली थी। मैंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की जिसके बाद पुलिस ने जांच कर मुझे बॉडीगार्ड दिया।” DSP अमित कुमार ने बताया, “इनको डाक द्वारा पत्र मिला था जिसमें ट्रांसफर का कुछ मुद्दा है। मामले में जांच की जा रही है। पत्र में इनके कार्यकाल के पहले के मामलों का ज़िक्र है जिसे इनको सुलझाने के लिए कहा गया है। शब्दावली से प्रमाणित नहीं किया जा सकता कि यह पत्र जिहादियों ने लिखा है।
Nov 25, 2022
7:46 AM (IST)
भीलवाड़ा में गोलीकांड के बाद तनाव के हालात, सरेआम चौराहे पर दो भाईयों को मारी गई गोली
राजस्थान का भीलवाड़ा एक बार फिर हाई अलर्ट मोड पर है। वजह है गुरुवार को दिनदहाड़े हुआ गोलीकांड। 2 सगे भाइयों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी के बाद भीलवाड़ा में तनाव का माहौल है। घटना से गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। वहीं पुलिस ने तनाव को देखते हुए 48 घंटे के लिए जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।
Nov 25, 2022
7:12 AM (IST)
फरीदाबाद के सूरजकुंड के जंगल में मिला सूटकेस में शव
फरीदाबाद के सूरजकुंड के एक वन क्षेत्र में एक सूटकेस में शव मिला है। शव के ऊपर का हिस्सा गायब है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किसी व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई है और शव का एक हिस्सा यहां फेंका गया है ताकि उसकी शिनाख्त न हो पाए। शव को प्लास्टिक की थैली और बोरी में लपेटा गया था। सूटकेस के पास से कपड़े और एक बेल्ट बरामद हुई है। आसपास के पूरे वन क्षेत्र को सील कर दिया गया है। आगे की जांच चल रही है: सूबे सिंह, PRO, फरीदाबाद पुलिस
Nov 25, 2022
6:26 AM (IST)
दिल्ली के चांदनी चौक के पास भगीरथ पैलेस मार्केट में लगी आग पर काबू
दिल्ली के चांदनी चौक के पास इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में कल रात भीषण आग लग गई। आग दिल्ली के भगीरथ पैलेस मार्केट में लगी। चांदनी चौक का भगीरथ पैलेस इलेक्ट्रॉनिक्स का सबसे बड़ा बाजार है। आग की ख़बर लगते ही मौके पर 40 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।