दिसंबर के पहले सप्ताह में ही दिख रहा सर्दी का सितम, दिल्ली-NCR में कोहरा-Winter season visible in the first week of December, fog in Delhi-NCR


Weather Update- India TV Hindi

Image Source : FILE
Weather Update

Weather Update: दिसंबर का महीना आते ही ठंड ने उत्तर भारत को अपने आगोश में ले लिया है। यूपी के साथ ही पंजाब, राजस्थान, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सुबह के वक्त कोहरे की चादर में लिपटी नजर आ रही है। वहीं, शाम से भी मौसम में ठंडक देखने को मिल रही है। सुबह के वक्त कोहरे के कारण ठंड का अहसास और बढ़ गया है। सूरज की रोशनी में ‘तेज’ कम हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे गिरने के साथ कड़ाके की ठंड परेशान करने लगेगी।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर के इलाकों में सुबह के समय कोहरा दिखने को मिल रहा है। कई जगहों पर विजिबिलिटी काफी कमी है। वहीं, प्रदूषण के स्तर में कोई सुधार होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह के वक्त धुंध और कोहरे की सफेद चादर नजर आएगी, तो वहीं दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

जानिए कहां में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 267 डिग्री दर्ज किया जाएगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में अधिक गिरावट दर्ज होने के साथ ठड बढ़ने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक 4 दिसंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव में 5 दिसंबर के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद के 48 घंटों के दौरान यह एक अति गहरे निम्न दबाव या डिप्रेशन में बदल सकता है और यह तमिलनाडु की ओर पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा।

इन राज्यों में होगी बारिश 

स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिण तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु और केरल में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के साथ-साथ गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मुंबई, पुणे, दिल्ली और अहमदाबाद की वायु गुणवत्ता में कोई महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद नहीं है।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *